spot_img
Friday, October 17, 2025

Big Blow to Naxalism : 170 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण…अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर घोषित हुए नक्सलमुक्त

बीजापुर, 16 अक्टूबर। Big Blow to Naxalism : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य के बीजापुर जिले में माओवादी...

Latest Posts

RAIPUR CRIME NEWS : कोलकाता से ओडिशा के रास्ते अवैध रूप से शराब तस्करी के सिंडीकेट का भाण्डाफोड़, एक महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

RAIPUR CRIME NEWS

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोल नाका के पास पुलिस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए गुरुवार को वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस चेकिंग के दौरान बस और कार के माध्यम से अंग्रेजी शराब की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अंग्रेजी शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया। जब्त की गई सामान की कीमत लगभग 25 लाख रुपए है। पुलिस ने इस मामले में धारा 34 (2) आबकारी एक के तहत कार्रवाई की।

जानिए क्या है पूरा मामला 

दरअसल, ये पूरा मामला रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र का है। यहां के थाना प्रभारी से मिली अनुसार “टोल नाका के पास लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस और एक कार में चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब की 113 बोतल बरामद हुई।

READ MORE – BIG BREAKING: MP सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, आचार संहिता से पहले कर्मचारियों को मिला तोहफा

RAIPUR CRIME NEWS

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ साथ ही बस और एक कार को भी जब्त किया है। जब्त की गयी सामान की कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है। ये गिरोह कोलकाता से ओडिशा के रास्ते रायपुर में बस और कार के माध्यम से अवैध शराब की बिक्री करने जा रहे थे। घटना में शामिल एक और आरोपी कोलकाता का रहने वाला गुड्डू सिंह फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।”

गिरफ्तार आरोपी-

01. कैलाश चंद नायक पिता प्रफुल्ल चंद नायक उम्र 62 वर्ष निवासी आईटोटा थाना उमरपाडा जिला पुरी उडीसा।
02. प्रशांत कुमार बरार पिता रविन्द्र कुमार बरार उम्र 33 साल निवासी खुरदा थाना बुलोगढ जिला खुरदाराज सोनाखडा उडीसा।
03. शरणजीत सिंह ऊर्फ अमन होरा पिता स्व0 अमरजीत सिंह होरा उम्र 42 वर्ष निवासी श्रीजी वंद्वावन कालोनी बी-3 चौथा प्लोर अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।
04. श्रीमती गगनप्रीत सिंह कौर पति अमन ऊर्फ शरणजीत सिंह उम्र 34 साल निवासी श्रीजी वंद्वावन कालोनी बी-3 चौथा प्लोर अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।
05. जग साहेब सिंह पिता कवलजीत सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी श्याम नगर प्रीत आटा चक्की के पास तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
06. प्रेमाचंद परीडा पिता इन्द्रमणी परीडा उम्र 65 वर्ष निवासी बनवालीपुर पोष्ट मोहिजीनपुर जिला जयंतसिंह पुर उडीसा।

READ MORE – CG NEWS : एक्शन मोड में कलेक्टर, निरीक्षण के दौरान नदारद रहे सात कर्मचारियों को थमाया नोटिस, जानिए क्या है वजह

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.