Raipur Crime
रायपुर। छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में इन दिनों अपराधियों के हौसले काफी बुलद हो रहे है। आज कानून का दर लोगो के दिलो में ख़त्म होते नज़र आ रहा है। जिस कारण प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि आये दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
ऐसी ही एक घटना छोटी दिवाली की रात घटित हुई। यहां राजधानी के अवंति विहार इलाके में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग रत्नेश्वर बनर्जी की निर्मम हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं उनकी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया गया। पुलिस को मृतक के घर रह रहे किराएदारों पर हत्या का शक है।
Raipur Crime
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला खम्हारडीह इलाके का है। मृतक की पहचान रत्नेश्वर बनर्जी के रूप में हुई है। अंवति विहार इलाके में एक नर्सिंग होम के सामने रत्नेश्वर बनर्जी का है। वह अपनी पत्नी के साथ रहती है।
बुधवार की रात दोनों पर बदमाशों में उन पर हमला कर दिया। रत्नेश्वर बनर्जी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी माया बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल माया को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर मामले की सूचना पर खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी गई है।