Raipur By election : चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, सीएम साय करेंगे रायपुर दक्षिण में रोड शो

Raipur By election : चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, सीएम साय करेंगे रायपुर दक्षिण में रोड शो

Raipur By election

रायपुर। छत्तीसगढ़ की एक मात्र हॉट सीट कही जाने वाली रायपुर दक्षिण विधानसभा की उपचुनाव प्रक्रिया अब अंतिम चरण पर पहुंच गई है। बता दें कि यहां 13 नवंबर को मतदान होना है। जिसके बाद इसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा। आज शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

ऐसे में आज 11 नवंबर को रायपुर दक्षिण उप-चुनाव को लेकर सीएम साय रोड शो करेंगे। जिसमे आज भाजपा के मंत्रियों समेत सभी स्टार प्रचारक दक्षिण के मैदान में धुआं धार चुनाव प्रचार करेंगे। तो वहीं दूसरी ओर अंतिम चरण प्रचार के लिए के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता भी मैदान में हुंकार भरेंगे।

आज शाम को चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद जिसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर ही चुनाव प्रचार कर सकते हैं। दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। भाजपा ने जहां पूर्व सांसद सुनील सोनी को चुनाव मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने युवा नेता आकाश शर्मा को टिकट दिया है।

अब देखना होगा कि दक्षिण में किसका परचम लहराएगा। 65 वर्षीय सुनील सोनी या 35 वर्षीय युवा जोश आकाश शर्मा कौन होगा दक्षिण का अगला विधायक।

Breaking News News and Politics राज्य खबर