spot_img
Friday, July 4, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

RAIPUR BREAKING : होली त्योहार पर रायपुर जिला प्रशासन ने जारी किया गाइड लाईन, डीजे व मुखौटे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई…

RAIPUR BREAKING

रायपुर। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के बीच इस बार होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने गाइड लाईन जारी किया है। इस बार होली में मुखौटा लगाना पूर्ण रूप से प्रतिबंध किया गया है। वही,सभी से शांति पूर्ण ढंग से और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से तेज रफ्तार गाड़ी चलाने और तीन सवारी बाइक चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश है। इसके साथ ही सड़क पर हुडदंग मचाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए है।

जिला प्रशासन ने होलिका दहन मुहूर्त के अनुसार रात 12ः30 बजे तक करने के पूर्ण करने के लिए कहां गया है। जिला प्रशासन ने होलिका दहन सड़क किनारे करने के लिए अपील की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि ये होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है। सभी से आग्रह है कि सभी शांति पूर्ण ढंग से और भाईचारे के भाव के साथ होली का त्योहार मनाएं।

READ MORE – BALODABAZAR CHHATTISGARH : हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से GAS CYLINDER हुआ BLAST, दुकान में रखा लाखों का सामान खाक

RAIPUR BREAKING

होलिका दहन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर रेत की व्यवस्था का कार्य किया जाएगा। साथ ही अगर होली के दौरान कोई अशांति फैलाने का काम करेगा उनके खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। होली पर्व को लेकर पुलिस का शहर के हर चौक चौराहो पर पहरा रहेगा।

होली पर्व पर शहर में हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस की 90 से अधिक पेट्रोलिंग टीमें शहर के हर जगह गश्त पर रहेगी। साथ ही नशेड़ी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की धरपकड़ के लिए 50 से ज्यादा शहर भर में फिक्स पॉइंट तैयार किए गए है। होली त्यौहार के दौरान आईटीएमएस के जरिए निगरानी रखी जाएगी।

होली के त्यौहार के दौरान किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के उपयोग एवं प्रदर्शन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही परीक्षाओं को ध्यान रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग धीमी स्वर में रात्रि 10 बजे तक ही किया जा सकेगा। रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम बजाने पर कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE – LOK SABHA ELECTION 2024 : कांग्रेस ने बस्तर सीट से PCC चीफ का टिकट काट कवासी लखमा को बनाया उम्मीदवार, 4 सीटों पर सस्पेंस अब भी बाकी

 

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.