Raipur Breaking: रायपुर में डिजिटल अरेस्ट की एक और बड़ी ठगी का मामला, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर से 88 लाख की ठगी

Raipur Breaking: रायपुर में डिजिटल अरेस्ट की एक और बड़ी ठगी का मामला, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर से 88 लाख की ठगी

रायपुर: Raipur Breaking:  राजधानी रायपुर में डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी एक और बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के एक प्रोफेसर को साइबर ठगों ने झांसे में लेकर 88 लाख रुपये की ठगी कर ली.

Raipur Breaking: रायपुर में डिजिटल अरेस्ट की एक और बड़ी ठगी का मामला, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर से 88 लाख की ठगी
Raipur Breaking: रायपुर में डिजिटल अरेस्ट की एक और बड़ी ठगी का मामला, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर से 88 लाख की ठगी

Raipur Breaking: पीड़ित प्रोफेसर को ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस, NCB और CBI अधिकारी बताकर कॉल किया और कहा कि उनका नाम मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल है। फिर उन्हें वीडियो कॉल के जरिए “डिजिटल अरेस्ट” में रखा गया, यानी उन्हें एक महीने तक लगातार निगरानी में रखा गया और मानसिक दबाव बनाकर बड़ी रकम वसूली गई।

NTPC power plant Accident: NTPC पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

कैसे हुई ठगी:

ठगों ने प्रोफेसर को पहले डराया कि उनकी ID का उपयोग अंतरराष्ट्रीय अपराधों में हो रहा है।

फिर उन्हें कहा गया कि यदि वे निर्दोष हैं तो जांच के दौरान उन्हें डिजिटल निगरानी में रहना होगा।

इसी बहाने उनसे एक-एक करके 88 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।

पीड़ित इतने मानसिक दबाव में आ गए कि किसी को इस बारे में बताया तक नहीं।

Raipur Breaking: रायपुर में डिजिटल अरेस्ट की एक और बड़ी ठगी का मामला, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर से 88 लाख की ठगी
Raipur Breaking: रायपुर में डिजिटल अरेस्ट की एक और बड़ी ठगी का मामला, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर से 88 लाख की ठगी

पुलिस कार्रवाई
पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि ठगों ने विदेशी नंबरों, नकली पहचान और वीडियो कॉलिंग ऐप्स का उपयोग किया।

Fake Paneer in Raipur: नकली पनीर के भांडा फोड़, मिलावटी पनीर के खतरनाक पैकिंग तरीका

रायपुर पुलिस की अपील
Raipur Breaking: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी सरकारी एजेंसी कभी वीडियो कॉल पर “डिजिटल अरेस्ट” नहीं करती, अगर किसी अनजान नंबर से इस तरह की धमकी भरी कॉल आए तो तुरंत 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत करें।

Breaking News क्राइम न्यूज राज्य खबर