Raipur Breaking : राजधानी के पशु आहार गोदाम में भीषण आगजनी की घटना……

Raipur Breaking : राजधानी के पशु आहार गोदाम में भीषण आगजनी की घटना……

Raipur Breaking

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के भनपुरी इलाके में देर रात आगजनी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक भनपुरी के महालक्ष्मी मोल्ड्स प्राइवेट लिमिटेड के पशु आहार गोदाम में भीषण आग लग गई।

मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना खमतराई थाना क्षेत्र का है। वहीं इस भीषण आगजनी में लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही हैं।

READ MORE – AMBIKAPUR NEWS : अंबिकापुर में ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक को लगा 1100 वोल्ट का तगड़ा झटका, गंभीर रूप से युवक घायल

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर