AB News

RAIPUR BREAKING : रायपुर एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु….

RAIPUR BREAKING

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज ऐतिहासिक अवसर होगा, जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में पहुंची है। इस समारोह में उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,रायपुर के 10 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 514 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। इसके पश्चात वे वहां से दोपहर एक बजे राजभवन रायपुर आएंगी।

read more – Anmol Bishnoi : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल पर 10 लाख इनाम का ऐलान, NIA ने चार्जशीट कि दाखिल, जानिए क्या है पूरा मामला…….

राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन से अपरान्ह 3.20 बजे एनआईटी रायपुर जाएंगी और साढ़े 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक एनआईटी के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी तथा संध्या 5.15 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि रिमोट का बटन दबाकर जारी करेंगी।

RAIPUR BREAKING

इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यहीं पर राष्ट्रपति मुर्मु सरगुजा प्रखंड के नए ब्लॉक का लोकार्पण करेंगी और आदिवासी समुदाय से संवाद स्थापित करेंगी। राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति रात वहीं विश्राम करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु के इस व्यस्त और सार्थक दौरे ने छत्तीसगढ़ के विकास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा है, जो प्रदेश की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आदिवासी समुदाय के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

read more – Maharashtra NCP Candidates List : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए NCP ने जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को मिली टिकिट, देखिये सूची…….

Exit mobile version