Raipur Ashoka Biryani
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अशोका बिरयानी में 2 कर्मचारियों की मौत का मामला सुलझ गया। होटल परिसर में लाश के साथ प्रदर्शन कर रहे मृतकों के परिजनों से मिलने गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे।
उन्होंने परिजनों को होटल मालिक समेत प्रबंधन पर सख्त से सख्त कार्यवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने अशोका बिरयानी के मालिक समेत चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
इसके साथ ही अशोका बिरयानी प्रबंधन दोनों कर्मचारियों के परिजन को 15-15 लाख रुपए मुआवजा देगा। आजीवन 15-15 हजार रुपए महीने गुजारा भत्ता भी देना होगा। इसके बाद परिजन शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे लाश को लेकर अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव रवाना हो गए।
Raipur Ashoka Biryani
बता दे कि अशोका बिरयानी सेंटर की मुश्किलें बढ़ गयी है। अशोका बिरयानी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की गटर की सफाई के दौरान हुई मौत और उसके बाद होटल के कर्मचारियों द्वारा पत्रकारों से की गई बदसलूकी पर कार्रवाई की गयी।
जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। होटल को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। साथ ही आज इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए आशोका बिरयानी के तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।