spot_img
Tuesday, October 14, 2025

ASI Commits Suicide : दुखद खबर…! अब ASI ने खुदकुशी कर दी जान…सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर लगाए आरोप

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। ASI Commits Suicide : हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर...

Latest Posts

Bharat Jodo Nyay Yatra: देवघर पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना, गोड्‌डा और दुमका में करेंगे जनसभा

रांची। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 21वें दिन आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को झारखंड के गोड्डा पहुंचे। सरकंडा में लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की बीजेपी देश में नफरत फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अरबपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने कहा की हम लोगों को एकजुट करने का काम कर रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर झारखंड पहुंच गए हैं। उन्होंने गोड्डा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि देश में युवाओं, किसानों और कमजोर वर्ग के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनकी झारखंड यात्रा का आज (3 फरवरी) दूसरा दिन है।

राहुल गांधी ने कहा- हमारी लड़ाई BJP-RSS के लोगों के दिल में भरी नफरत और डर के खिलाफ है। ये लोग नफरत और डर की राजनीति करते हैं। इस यात्रा का मकसद नफरत को खत्म करना है, इसी नफरत के खिलाफ हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर सबको जोड़ने और मोहब्बत की दुकान खोलने झारखंड आए हैं। राहुल ने कहा, ‘बीजेपी एक जाति को दूसरी जाति से, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाने का काम कर रही है।

हम यहां पर सभी को एकजुट करने आए हैं। पूरे देश में गरीबों और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है। युवाओं के साथ, किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। PM मोदी ने अरबपतियों का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों का कर्ज कभी माफ नहीं हो सकता। कांग्रेस की सरकार में किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ हुआ था।

राहुल गांधी दोपहर ढाई बजे देवघर पहुंचेंगे। वे यहां बाबा वैद्यनाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद टावर चौक देवघर से वीर कुंवर सिंह चौक तक पदयात्रा करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे यहां से धनबाद के लिए निकलेंगे। वे रात को टुंडी विधानसभा के हलकाटा में रूकेंगे। राहुल गाँधी राज्य के 13 जिलों में करीब 804 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।

राहुल की न्याय यात्रा 2 फरवरी की शाम बंगाल से झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। इस दौरान झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने भले ही ऐसा करने की कोशिश की, मगर इंडिया गठबंधन इसके खिलाफ खड़ा हुआ और सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया। भले ही भाजपा के पास मनी पावर और जांच एजेंसियां है, लेकिन कांग्रेस उनसे डरती नहीं हैं। भाजपा की फूट डालने वाली विचारधारा के खिलाफ कांग्रेस हमेशा लड़ती रहेगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.