वायनाड या अमेठी कहां से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? रायबरेली से प्रियंका गांधी उतरेंगी चुनावी मैदान में

वायनाड या अमेठी कहां से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? रायबरेली से प्रियंका गांधी उतरेंगी चुनावी मैदान में

Rahul Gandhi will contest elections from Amethi once again

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों में उम्मीदवारों के चयन पर मंथन लगातार जारी है, इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश से चुनाव पड़ने की चर्चाओं ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है, चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वायनाड से और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली से 2024 लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं.

वायनाड या अमेठी कहां से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? रायबरेली से प्रियंका गांधी उतरेंगी चुनावी मैदान में
वायनाड या अमेठी कहां से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? रायबरेली से प्रियंका गांधी उतरेंगी चुनावी मैदान में

इसे भी पढ़े -अफसरों को सड़क पर मारो…,मोदी योगी को गड्ढ़े में दफन कर डालो…, नेहरू के वारिस पर शर्म करो जैसे बयान देने वाले अजीज कुरैशी. पढ़िए उनकी 7 विवादित बातें

मीडिया में इस बात की भी चर्चा है कि राहुल गांधी अमेठी से एक बार फिर चुनाव लड़ सकते है, लेकिन 2019 में दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा था, अमेठी सीट से उनकी हार हुई थी, जबकि केरल के वायनाड सीट से वह जीत गए थे, कांग्रेस इस बार भी उन्हें वायनाड सीट से चुनावी मैदान में उतारना चाहती है, लेकिन, वामदल इसका विरोध कर रहे हैं.

rahul gandhi hand on priyanka gandhi shoulder smile on face beautiful  family bonding seen in these pictures- इन तस्वीरों में बहन, बहनोई और भांजे  के साथ दिख रही राहुल गांधी की बॉन्डिंग

राहुल गांधी के अमेठी और प्रियंका गांधी के रायबरेली से आगामी लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने मीडिया में कहा कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, हम लोग लगातार मांग रहे हैं कि हम सबके नेता राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें, इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की भी मांग की गई है. उन्होंने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार का उत्तर प्रदेश से कई पीढ़ियों का रिश्ता है, उत्तर प्रदेश गांधी परिवार का कर्मभूमि रही है.

 

National News and Politics