AB News

Rahul Gandhi In Ahmedabad : बीजेपी के गढ़ गुजरात में आज कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का दौरा, पीड़ित परिजनों से करेंगे भेंट

Rahul Gandhi In Ahmedabad

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज गुजरात के दौरे पर जाएंगे। यहां यात्रा के दौरान वह पुलिस कस्टडी में बंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर संबोधन करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी राजकोट गेमिंग जोन, मोरबी ब्रिज हादसा, सूरत आगजनी और वडोदरा हरनी बोट हादसे के पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का गुजरात का यह पहला दौरा है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल ने कहा था कि इस बार वो गुजरात में बीजेपी को हराएंगे। उन्होंने इस बात को दावे के साथ कहा कि 2027 में इंडिया गठबंधन बीजेपी को हराएगा। इस बयान के चंद दिन बाद राहुल का गुजरात दौरा इस बात का संकेत है कि उन्होंने 2027 की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है।

read more – JAGANNATH RATH YATRA 2024 : कल से शुरू हो रही है भगवान जगन्नाथ की यात्रा, जानिए इस यात्रा का महत्‍व और इतिहास

Rahul Gandhi In Ahmedabad

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी इस बैठक में कांग्रेस परिवार के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। गोहिल का कहना है कि गुजरात से कई लोगों के कॉल आए हैं, जिनके साथ भाजपा शासन में अन्याय हुआ है। उनका कहना है कि राहुल गांधी न्याय के लिए लड़ते हैं। गोहिल ने कहा कि लोगों को भाजपा पर भरोसा था, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला, इसलिए वे लोग राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं।

आगे गोहिल ने कहा कि राहुल गाँधी दोपहर करीब 12.30 बजे जीपीसीसी कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद वह वह राजकोट गेम जोन में आग लगने और ऐसी अन्य त्रासदियों में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों से भी मिलेंगे, वह उन पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे, जिन्हें झड़प के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Rahul Gandhi In Ahmedabad

बता दें, बीते 2 जुलाई को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जब भाजपा की युवा शाखा के सदस्य गांधी की हिंदुओं पर टिप्पणी के विरोध में वहां पहुंचे थे, तब पार्टी कार्यकर्ताओं और भाजपा को सदस्यों के बीच झड़प हुई थी।

विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसमें एक सहायक पुलिस आयुक्त सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। झड़प के एक दिन बाद एलिसब्रिज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो एफआईआर दर्ज की और पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जो फिलहाल रिमांड पर हैं।

बता दें, एक एफआईआर पुलिस ने खुद कांग्रेस और भाजपा दोनों से जुड़े करीब 450 कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की थी, जबकि दूसरी भाजपा की अहमदाबाद इकाई की युवा शाखा की शिकायत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई थी।

read more – GALLANTRY AWARDS 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के वीर जवानों को वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

 

 

 

Exit mobile version