AB News

Pune Hoarding Collapse : मुंबई के बाद अब पुणे में तेज बारिश और तूफान के कारण गिरा भारी भरकम होर्डिंग, 3 घायल

Pune Hoarding Collapse

पुणे। महाराष्ट्र के मुंबई में 13 मई को एक भारी भरकम होर्डिंग के गिरने से करीब 20 लोगों की मौत और 100 लोग घायल हो गए थे। तो वहीं अब पुणे में एक भारी भरकम होर्डिंग गिरने का हादसा हो गया जिसमे दो लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

 

READ MORE – MADHYA PRADESH NEWS : दमोह में 1842 का बना हॉक गंज बरंडा का ऐतिहासिक दरवाजा भरभराकर गिरा, निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

अचानक आई तेज बारिश और तूफान के चलते यह हादसा हुआ। वीडियो में होर्डिंग के नीचे एक स्कूटी भी दबी दिखाई दे रही है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है।

Pune Hoarding Collapse

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की एक टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 13 मई को घाटकोपर में दुर्घटनाग्रस्त हुए होर्डिंग वाली कंपनी के मालिक भावेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। ईजीओ मीडिया कंपनी के निदेशक भिंडे विशाल बिलबोर्ड के हादसा होने के बाद से ही फरार थे।

इस हादसे में 20 लोगों की जान चली गई और 100 अन्य लोग घायल हो गए थे। वहीं, हादसे के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने मामले में जांच और कार्रवाई का आदेश दिए थे।

READ MORE – JAMMU AND KASHMIR TERRORIST ATTACK : जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी हमले, शोपियां में बीजेपी नेता और पूर्व सरपंज की गोली मरकर हत्या, अनंतनाग में पर्यटक दंपत्ति को मारी गोली

Exit mobile version