Pulse Polio Abhiyan
जशपुर। सीएम विष्णु देव साय ने आज अपने पैतृक ग्राम बगिया में छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की।
सीएम साय ने इस दौरान अपने निवास स्थान से बच्चे दिव्यांश यादव, डेविड साय एवं शीतल पैकरा को अपनी गोद में लेकर स्वयं अपने हाथो से पोलियो की ड्रॉप पिलाये। सीएम साय ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक (पोलियो दवा) अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस खुराक से ना छूटे।
Pulse Polio Abhiyan
बता दें कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया गया है। यह अभियान तीन दिन तक चलाया जाएगा। पहले दिन 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
दूसरे और तीसरे दिन टीम के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र और आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है।