Public holiday 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने साल 2025 के लिए सरकारी छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। इस साल कुल 71 दिन की छुट्टी का मौका मिलने वाला है। जिसमें 16 सार्वजनिक अवकाश और 55 ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं। अब सरकारी कर्मचारीयों को साल के 365 दिनों केवल 200 दिन की काम करने पड़ेगे।
जानकारी के मुताबिक, प्रशासन विभाग ने कर्मचारियों के लिए साल 2025 की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। इसमें कर्मचारियों को 52-52 दिन शनिवार और रविवार, 25 सामान्य अवकाश, 3 ऐच्छिक अवकाश, 13 आकस्मिक अवकाश और 30 अर्जित अवकाश मिलेंगे। इसके अलावा, अप्रैल महीने में एक दिन का ऐच्छिक अवकाश भी शामिल किया गया है।
Public holiday 2025
सार्वजनिक छुट्टियों में रविवार
इस बार सार्वजनिक छुट्टियों में रविवार पड़ने के कारण 3 सामान्य और 6 ऐच्छिक अवकाश को शामिल नहीं किया गया है। वही सरकारी कर्मचारियों को मिल रहे 55 अवकाश में से केवल 3 अवकाश लेने की अनुमति होगी। इस साल 2025 में गणतंत्र दिवस, मोहर्रम वैशाखी, दीपावली जैसे त्योहर रविवार के दिन पड़ रहे हैं।
diwali gift for govt emp: दीपावली के पहले यहां सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले… मिला बड़ा उपहार
अप्रैल में इतने दिनों का अवकाश
इसके साथ सरकारी कर्मचारी अप्रैल के महिने में कही घुमने का प्लान बना सकते है। क्योंकि एस अप्रैल में 5 दिनों की छुट्टी मिल रही है। 10 अप्रैल महावीर जयंती, 11 अप्रैल हाटकेश्वर जयंती, 12 अप्रैल धरती पूजा , 13 अप्रैल को ऐच्छिक अवकाश है।