Priyanka Gandhi Nomination
वायनाड। प्रियंका गांधी आज बुधवार को केरल के वायनाड लोकसभा उपचुनाव 2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी. जानकारी के मुताबिक इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ उनकी मां और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, उनके भाई राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
read more – Dantewada Naxal Attack : दंतेवाड़ा में DRG जवान के भाई पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला
मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी थोड़ी देर पहले ही वायनाड पहुंचे हैं। पहली बार है जब प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रही हैं। प्रियंका गांधी के नामांकन जुलूस के लिए विशाल तैयारी की गई है। उनके साथ उनकी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी सुल्तान बाथेरी आई हैं। यहां प्रियंका गाँधी का मुकाबला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नव्या हरिदास से है।
https://x.com/priyankagandhi/status/1848973208499757157
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में आधिकारिक तौर पर अपने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए। वह जल्द ही नामांकन रोड शो शुरू करेंगी और वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और उनके भाई राहुल गांधी भी उनके साथ हैं।
रोड शो में उमड़ी भीड़
नामांकन दाखिल करने के बाद प्रियंका गांधी ने वायनाड में रोड शो भी किया। इस रोड शो में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के पित रॉबर्ट वाड्रा और उनके भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस रोड शो के जरिए कांग्रेस ने वायनाड में अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है।
read more – Raipur Water Supply Problem : 23 अक्टूबर की शाम राजधानी के 10 पानी टंकियों से नहीं होगी Water Supply