spot_img
Monday, July 14, 2025

Sonali Mishra will be the first woman DG of RPF : रेलवे सुरक्षा बल को पहली महिला डीजी मिली, सोनाली मिश्रा की नियुक्ति से...

Sonali Mishra will be the first woman DG of RPF नई दिल्ली। भारत के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इतिहास में पहली बार किसी महिला...

Latest Posts

PRESS NOTE OF NAXALITES : बीजापुर में अज्ञात हमलावरों ने तीन ग्रामीणों की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, जाँच में जुटी पुलिस, प्रेस नोट के जरिये नक्सलियों ने किया जिला बंद का ऐलान

PRESS NOTE OF NAXALITES

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के घोर नकस्ल प्रभाव क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों द्वारा 30 मार्च को जिला बंद का आह्वान किया गया है। यह बंद का आह्वान फर्जी मुठभेड़ को लेकर किया गया है। नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव ने प्रेस नोट जारी कर यह ऐलान किया ​है। उनका आरोप है कि जनवरी से लेकर अब तक 15 मासूम आदिवासियों की हत्या कर दी गई है। वहीं बासागुड़ा गांव के बीच होली मना कर वापस लौट रहे तीन ग्रामीणों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार चंद्रैय्या मोडीयाम, अशोक भंडारी और कारम रमेश पर चाकू व धारधार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है और पुलिस घटना की जानकारी जुटाने की कोशिश में जुटी है।

READ MORE – RANG PANCHAMI 2024 : रंग पंचमी 30 मार्च को, क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानिए इस पर्व का पौराणिक महत्व

PRESS NOTE OF NAXALITES

बीजापुर में होली के दिन खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। जिससे बासागुड़ा इलाके में मातम छाया हुआ है। यहां नदी पार एक बस्ती है। जिसमे यह वारदात हुई है। अज्ञात हमलावरों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिसमें दो लोगों की मौके मौत हो गई है। जबकि एक शख्स ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना के घायलों को आनन फानन में बासागुड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मरने वाले तीन लोगों में से एक पोलमपल्ली और दो हीरापुर के रहने वाले है।

बीजापुर के एएसपी जितेंद्र यादव ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस इस घटना की जांच में लगी हुई है। इस घटना को लेकर पुलिस नक्सली वारदात की आशंका भी जता रही है। लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। ऐसा आशंका जताई जा रही है की बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के कैंप खुलने से नक्सली बौखलाए हुए हैं। इस कारण इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है।

PRESS NOTE OF NAXALITES

बीजापुर में बीते दो दिनों में दो घटनाएं हुए। पहली घटना 24 मार्च को हुआ। यहां पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए कैंप में घुसकर नक्सलियों की टीम ने डीआरजी जवान पर फायरिंग कर दी थी। तो वहीं दूसरी घटना 25 मार्च को दोपहर में घटित हुई थी। आप को बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को बस्तर में होना है। एएसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजापुर में लगातार सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

इधर बीजापुर में नक्सलियों ने 30 मार्च को जिला बंद करने का ऐलान किया है। यह बंद का ऐलान फर्जी मुठभेड़ को लेकर किया गया है।

READ MORE – BILASPUR CRIME NEWS : होली खेल रहे युवक को CAF जवान ने मारी गोली, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.