spot_img
Wednesday, October 15, 2025

ASI Commits Suicide : दुखद खबर…! अब ASI ने खुदकुशी कर दी जान…सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर लगाए आरोप

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। ASI Commits Suicide : हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर...

Latest Posts

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज छत्तीसगढ़ आगमन, दो दिवसीय प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

President Droupadi Murmu

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति 25 एवं 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। 25 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि का वितरण भी करेंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 अक्टूबर को सुबह 11.10 बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आएंगी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रूट प्लान तैयार किया है।

पहले दिन राष्ट्रपति 11 बजे माना विमानतल पहुंचने के बाद रिंग रोड एक होते हुए एम्स पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी फिर दोपहर एक बजे वहां से काफिले के साथ निकलकर भोजन के लिए राजभवन जाएंगी। यहां से एम्स रायपुर जाएंगी और 11.45 बजे से 12.45 बजे तक एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से दोपहर एक बजे राजभवन रायपुर आएंगी।

President Droupadi Murmu

इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन से अपरान्ह 3.20 बजे एनआईटी रायपुर जाएंगी और वहां एनआईटी के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी तथा संध्या 5.15 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि का वितरण करेंगी। इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राष्ट्रपति मुर्मू पुरखौती मुक्तांगन में आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगी। इसके बाद वे संध्या 6.30 बजे राजभवन आएंगी। राजभवन में निर्धारित कार्यक्रम के लिए संध्या 7 बजे से 7.30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मू रात्रि भोज एवं विश्राम राजभवन में करेंगी।

President Droupadi Murmu

26 अक्टूबर को इन कार्यक्रमों में शामिल होंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरूवार 26 अक्टूबर की सुबह नौ बजे राजभवन से निकलकर अंबेडकर चौक जीई रोड,एसआरपी चौक से भारतमाता चौक, शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज चौक, अनुपम नगर चौक से खम्हारडीह पुलिस थाना होकर 9.10 बजे गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगी। फिर वहां से सुबह 9.40 बजे जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर से माना विमानतल के लिए प्रस्थान करेंगी।फिर भिलाई के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगी।

भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 1.05 बजे वे माना विमानतल से वापस राजभवन 1.20 बजे पहुंचेंगी। इसके बाद 2.55 बजे राजभवन से निकलकर 3.30 बजे आयुष विश्वविद्यालय,नवा रायपुर पहुंचेंगी। वहां से शाम 14.30 बजे निकलकर माना विमानतल शाम पांच बजे पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना होगी। इस दौरान पूरे मार्ग को आम यातायात के लिए बंद रखा जायेगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.