AB News

President Draupadi Murmu : एक मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा, रामलला के दर्शन कर सरयू आरती में होंगी शामिल

President Draupadi Murmu

अयोध्या। पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 मई को रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या दौरे पर रहेंगी। वह बुधवार शाम 4 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्पेशल विमान से अयोध्या के लिए रवाना होंगी। रामलला के दर्शन करने के बाद सरयू आरती में भी शामिल होंगी।

read more – HARYANA LAWRENCE BISHNOI GANG : दिल्ली और हरियाणा पुलिस की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटरों से मुठभेड़

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने अयोध्या प्रशासन से इसे लेकर संर्पक किया है। ऐसी संभावना है कि राष्ट्रपति भगवान राम का दर्शन पूजन के बाद दिल्ली को रवाना होगी। इस दौरान उनके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।

President Draupadi Murmu

बता दें कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बजट पूजन से 5 वर्षीय रामलला की दिव्या प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके बाद से दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों का क्रम प्रारंभ हुआ। लगभग तीन माह में देश दुनिया भर से डेढ़ करोड़ राम भक्त दर्शन करने आ चुके हैं।

वहीं, देश के कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वहां के कैबिनेट मंत्री भी रामलला के शरण में पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही विदेशी प्रवासी भारतीयों के आने का क्रम भी जारी है।

Exit mobile version