Porn actress Riya Birde arrested
मुबंई। महाराष्ट्र की पुलिस ने पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्डे को गिरफ्तार कर लिया हैं। उन पर फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में रहने का आरोप हैं। इसी के चलते उन्हें उल्हासनगर पुलिस ने गिफ्तार कर लिया। बताया जा रहा कि भारतीय पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्डे को आरोही बर्डे या बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता हैं।
जानकारी के मुताबिक, रिया बर्डे जो कि बंग्लादेश की मूल निवासी हैं, उन पर आरोप हैं कि वह भारत का फर्जी दस्तावेज बनाकर अपनी मां,भाई और बहन के साथ रह रही हैं। खुलासे के अनुसार, उनकी मां ने बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए अमरावती के एक व्यक्ति से शादी कर ली थी।
Porn actress Riya Birde arrested
रिया बर्डे पर फर्जी तरीके से भारतीय नागरिकता बनाने का आरोप
जब पुलिस ने रिया बर्डे को गिरफ्तार किया, तो जांच में पता चला कि रिया की मां, अंजली बर्डे उर्फ रुबी शेख, जो बांग्लादेश की मूल निवासी हैं, ने अमरावती के रहने वाले अरविंद बर्डे से शादी की। इसके बाद, उन्होंने खुद और अपने बच्चों के लिए फर्जी तरीके से भारतीय नागरिकता और पासपोर्ट बनवाए और अवैध रूप से भारत में रहने लगीं।
रिया बर्डे के दोस्त ने दी पुलिस को दी जानकारी
इस मामले का पता तब चला जब रिया बर्डे का दोस्त प्रियांशु मिश्रा को पता चला कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं और यहां अवैध रुप से रह रही हैं। प्रियांशु मिश्रा ने इस बात की जानकारी महाराष्ट्र पुलिस को दी और पुलिस ने इस मामले की खोजबीन कर रिया बर्डे को गिरफ्तार किया।
Porn actress Riya Birde arrested
IPC धारा के तहत FIR दर्ज
भारत के नकली कागजात बनाने के आरोप में पुलिस ने उन पर IPC धारा के तहत 420,465,468 के तहत FIR दर्ज कर लिया हैं। वही पुलिस इस मामले में रिया की मां अंजली बर्डे, पिता अरविंद बर्डे, भाई रविंद बर्डे और बहन रितु बर्डे को अरोपी बताया हैं। पुलिस के अनुसार रिया कई प्रोडक्शन हाउस जुड़ी हुई हैं और भारतीय पोर्न फिल्मों में कामकर चुकी हैं।