spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

PM Narendra Modi roared in Surguja:सरगुजा में गरजे PM नरेंद्र मोदी, जनता का भरोसा खो चुकी कांग्रेस के कारण भारत में फैला आतंकवाद

PM Narendra Modi roared in Surguja

सरगुजा। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत प्रचार का बुधवार का आखिरी दिन है। प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया है।

इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। पीएम ने कहा कि कांग्रेस जनता का भरोसा खो दिया और यही वो पार्टी है जिसके कारण देश में आतंकवाद फैला है। जबकि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनों को काबू किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में नहीं रहेगी तो कांग्रेस आते ही आपकी विरासत पर टैक्स लगा देगी। कांग्रेस नहीं चाहती कि एक सामान्य भारतीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को देकर इस दुनिया से जाएं।

PM Narendra Modi roared in Surguja

चीजों को बांटना कांग्रेस का स्वभाव
पीएम यही नहीं रुके उन्होंने कहा, कांग्रेस के इरादे तो कुछ और ही हैं। हमारे यहां चीजों को संभालकर रखने की संस्कृति है। ये मेरे देश का स्वभाव है, लेकिन कांग्रेस आपके जाने के बाद आपकी संपत्ति को बांट देगी। कांग्रेस ने भारत के मूलभूत संस्कार पर कड़ा प्रहार किया है. कांग्रेस की ये सोच बहुत पुरानी है। कांग्रेस की हर सोच में आपको ये दिखेगा।

आपके हक का पैसा आपके लिए ही खर्चा हो रहा
जब अरबन नक्सल ने कांग्रेस पर कब्जा कर लिया है तो उन्होंने अमेरिका को खुश करने के लिए विरासत टैक्स की बात की। वो आपकी संपत्ति लूटना चाहते हैं, वो आपके संतानों का हक लूटना चाहते हैं। ये गलत है। बीजेपी ये ना सोचती है ना ऐसा होना देगी। कांग्रेस जब सत्ता में रही तब आपके हक का पैसा लूटा जाता रहा। बीजेपी की सरकार आने के बाद आपके हक का पैसा आपके लिए ही खर्चा हो रहा है।

लोकतंत्र के लिए समय निकालें
पीएम ने हा, आपको आने वाली पीढ़ी का भविष्य चुनना। इसलिए राष्ट्र निर्माण का यह मौका बिल्कुल ना गंवाएं। चाहे शादी ब्याह हो या फिर गर्मी हो आप मतदान जरूर करें। ये आपका अधिकार है। आपको भारत के लोकतंत्र के लिए ये समय निकालना होगा।

PM Narendra Modi roared in Surguja

आपका एक-एक वोट, मोदी की गारंटी है
पीएम मोदी ने आग्रह किया है कि पहले मतदान फिर ही जलपान। हर बूथ में लोकतंत्र का उत्सव होना चाहिए। गाजे बाजे के साथ मतदान के लिए लोगों को आना चाहिए। मैं वादा करता हूं कि मेरे लिए आपका एक एक वोट सिर्फ एक वोट नहीं है बल्कि ये मेरे लिए भगवान का आशीर्वाद है। आपका एक-एक वोट विकसित भारत बनाएगा। ये मेरी यानी मोदी की गारंटी है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.