PM Mumbai Visit : लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार पीएम मोदी का मुंबई दौरा, 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

PM Mumbai Visit : लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार पीएम मोदी का मुंबई दौरा, 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

PM Mumbai Visit

मुंबई। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गोरेगांव में एनईएससीओ प्रदर्शनी केंद्र में 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह भी माना जा रहा है कि पीएम मोदी अनंत अंबानी और राधिका अंबानी के रिसेप्शन में भी शामिल हो सकते हैं।

जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पीएम मोदी शाम 05.15 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आज 13 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड, रेल और पोर्ट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करने वाले हैं, जिसकी कुल कीमत करीब 29,400 करोड़ होगी। इसमें PM मोदी 16,600 करोड़ के ठाणे-बोरीवली टनल प्रोजेक्ट का भूमिपूजन भी करेंगे।

read more – NIGERIA SCHOOL BUILDING COLLAPSE : नाइजीरिया में भरभराकर स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 22 बच्चों की मौत, 100 से अधिक घायल

PM Mumbai Visit

इसके अलावा पीएम मोदी गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड और बोरीवली ठाणे-लिंक रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड के लिए 6300 करोड़ रुपये के टनल का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी बोरीवली-ठाणे लिंक रोड परियोजना का शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत 8400 करोड़ रुपये है। पीएम मोदी दक्षिण मुंबई में ऑरेंज गेट से ग्रांट रोड तक एलिवेटेड रोड का भूमिपूजन भी करेंगे। इस परियोजना की लागत 1170 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इसी बीच रात को 8 बजे से 9 बजे तक का समय रिजर्व्ड रखा गया है। इसी दौरान पीएम मोदी अनंत-राधिका के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही हैं। बता दें कि शुक्रवार की रात मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट ने सात फेरे लिए।

प्रधानमंत्री के मु्ंबई दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया जा रहे हैं। जिसकों देखते हुए मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में सुरक्षा को कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्राइडेटन होटल के आसपास की बिल्डिंग को सुरक्षित किया जा रहा है।

read more –  KORBA CRIME NEWS : नाबालिग लड़की ने सऊदी अरब से मिलने आए अपने प्रेमी के किए 17 टुकड़े, स्कूल बैग और बोरी में भरकर फेंका शव

 

 

 

Breaking News Business National