spot_img
Friday, October 17, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

PM Modi Russia Visit : रूस दौरे के दौरान आज पुतिन से मिलेंगे PM मोदी, 6वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

PM Modi Russia Visit

नई दिल्ली। आज 22 अक्टूबर यानी मंगलवार से रूस में ब्रिक्स सम्मेलन की शुरुआत हो रही है। रूस की अध्यक्षता में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। रूस के शहर कजान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। सम्मेलन के दौरान कई अन्य देशों के नेताओं के साथ पीएम मोदी की मुलाकात होने की उम्मीद है।

read more – Baba Siddique Murder : बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस का नया खुलासा, हत्या के लिए राजस्थान से लाई गईं थी पिस्तौल

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 22 अक्टूबर को 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने रूस के दो दिवसीय यात्रा पर सुबह 7 बजे रवाना हो गए हैं। साउथ एशिया में भारत के बढ़ते कद को देखते हुए पीएम मोदी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सबकी नजरें मोदी-जीनपिंग की मुलाकात पर टिकी हुई है।

PM Modi Russia Visit

ऐसा इसलिए कि इस सम्मेलन से पहले भारत और चीन में एलएसी पर गलवान पेट्रोलिंग को लेकर समझौते हुए हैं. 2020 के गलवान झड़प के बाद पहली बार दोनों देश पेट्रोलिंग को लेकर राजी हुए हैं। बता दें कि PM मोदी पिछले 4 महीनों में दूसरी बार रूस दौरे पर जा रहे हैं। इससे पहले वे जुलाई में भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहीं आज शाम को PM मोदी BRICS समिट लीडर्स के साथ डिनर में भी शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक PM मोदी बुधवार को BRICS की मीटिंग में हिस्सा लेंगे। यह मीटिंग दो सेशन में होगी। सबसे पहले सुबह क्लोज प्लेनरी यानी बंद कमरे में बातचीत होगी। इसके बाद शाम को ओपन प्लेनरी होगी। इस दौरान PM मोदी कई नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे।

PM Modi Russia Visit

ब्रिक्स समूह में ये देश हैं शामिल

पिछले साल हुए विस्तार के बाद ब्रिक्स का पहला शिखर सम्मेलन होगा। ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका 2010 से शामिल हैं। अब इसमें ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी शामिल हो गए हैं।

रूस वर्तमान में ब्रिक्स का अध्यक्ष

उल्लेखनीय है कि रूस वर्तमान में ब्रिक्स का अध्यक्ष है। इसकी शुरुआत चार देशों – ब्राजील, रूस, भारत और चीन के साथ आने पर ब्रिक के रूप में हुई थी। 2010 में इसमें दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हुआ। इसके बाद इसे ब्रिक्स नाम दिया गया। पिछले साल इस संगठन का और विस्तार हुआ। अलीपोव ने कहा है कि बड़ी संख्या में देशों ने इसमें शामिल होने में रुचि दिखाई है।

read more – Jharkhand Election 2024 : कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.