AB News

PM Modi Maharashtra Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज महाराष्ट्र दौरा, पालघर में 76 हजार करोड़ परियोजना का करेंगे शिलान्यास, जियो व‌र्ल्ड कन्वेंशन के कार्यक्रम होंगे शामिल

PM Modi Maharashtra Visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 30 अगस्त यानी की आज महाराष्ट्र के पालघर और मुंबई के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 76,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मोदी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को संबोधित करेंगे।

read more – Bharat Dojo Yatra : राहुल गांधी शुरू करेंगे ‘भारत डोजो यात्रा’, नेशनल स्पोर्ट्स डे पर मार्शल आर्ट का वीडियो शेयर कर नई यात्रा का किया ऐलान

पीएम मोदी दोपहर करीब 1:30 बजे पालघर के सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के वाधवन पोर्ट प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 1560 करोड़ के 218 फिशरीज प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में दी।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट कार्यक्रम में मोदी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, पीएम मोदी के इस दौरे की शुरुआत मुंबई से होगी, जहां वे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2024 के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। इस फेस्ट में 800 से अधिक वक्ता भाग लेंगे, जिसमें नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं और अकादमिक विशेषज्ञों सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान फिनटेक क्षेत्र में नवीनतम नवाचारों पर 20 से अधिक थॉट लीडरशिप रिपोर्ट्स और व्हाइट पेपर्स भी जारी किए जाएंगे।

PM Modi Maharashtra Visit

आप को बता दे कि वधावन पोर्ट गहरे समुद्र में देश के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक होगा जहां बड़े-बड़े कंटेनर जहाजों का आवागमन संभव होगा। वधावन पोर्ट पालघर जिले के दहानू शहर के पास है। यह अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग रूट्स से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस परियोजना से स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के बड़े अवसर उत्पन्न होंगे, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

वधावन पोर्ट परियोजना में सतत विकास प्रथाओं को शामिल किया गया है, जिसमें पर्यावरणीय प्रभाव को न्यूनतम करने और कठोर पारिस्थितिकी मानकों का पालन करने पर ध्यान दिया गया है। प्रधानमंत्री 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 1,560 करोड़ रुपये है। ये परियोजनाएं देश भर में मत्स्य पालन क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और उत्पादकता को मजबूत करने के लिए होंगी। इन पहलों से मत्स्य पालन क्षेत्र में पांच लाख से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

PM Modi Maharashtra Visit

PM मोदी ने X पर ट्वीट करके साँझा की जानकारी
महाराष्ट्र दौरे को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, “मैं 30 अगस्त को महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। मैं मुंबई और पालघर में कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा। मुंबई में, मैं सुबह लगभग 11 बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में हिस्सा लूंगा। यह मंच भारत की प्रगति को प्रदर्शित करता है।

फिनटेक की दुनिया में और इस क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाने के बाद, मैं वाधवन बंदरगाह परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पालघर में रहूंगा। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है, जो बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

 

Exit mobile version