AB News

Plane Bounced On The Runway : कोरबा के रनवे पर 2 बार उछला विमान, हलक में आई भाजपा नेताओं की जान

Plane Bounced On The Runway

कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में विमान के रनवे पर लैंड करते ही दो बार उछलने का मामला सामने आया है। तो वहीं पायलट ने विमान को टेक ऑफ किया, और दूसरी बार सावधानी के साथ विमान को लैंड किया।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना कोरबा के बालको एयर स्ट्रिप की है, जहां उतरने वाले वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ ही अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। ये लोग पूर्व सांसद दिवंगत डॉ. बंशीलाल महतो की पत्नी के दसवीं के कार्यक्रम में कोरबा गए थे।

वहीं पायलट की सूझबूझ से एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लैंड कर रहे छत्तीसगढ़ के स्टेट प्लेन ने जैसे ही रन वे को टच किया, वह उछल गया। प्लेन को जब दो झटके लगे तो पायलट ने वापस टेक ऑफ किया। लेकिन वे रफ लैंडिंग कराने में सफल रहे।

Plane Bounced On The Runway

वहीं इस घटना के बाद मंत्री ओपी चौधरी ने खुद एयर स्ट्रिप का निरीक्षण किया। जहां वे रनवे को उबड़-खाबड़ देखकर काफी नाराज हुए। उन्होंने कलेक्टर और एसपी से बालको प्रशासन के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए भी कहा है।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब बाल्को के एयर स्ट्रिप पर ऐसा हुआ। इससे पहले 1 जनवरी 2022 को भी तत्कालीन डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ इसी तरह की घटना हुई थी। उस समय भी लैंडिंग के झटके लगे थे, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

Exit mobile version