AB News

Phase 7 Voting Update : 11 बजे तक 26.30 प्रतिशत मतदान, देखे किस राज्य में कितने पड़े वोट, अखिलेश के ट्वीट का डीएम ने दिया जवाब, बलिया में मतदान के दौरान बुजुर्ग की मौत

Phase 7 Voting Update

देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सभी 57 सीटों पर अब तक सुबह 11 बजे तक 26.3% फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।

read more – NEWS CHANNEL INAUGURATED : AB MEDIA HOUSE का 24×7 सेटेलाइट चैनल DA NEWS PLUS शुक्रवार को ON AIR हुआ… चैनल को अब दर्शक टाटा प्ले के चैनल नंबर 1169 पर देख सकेंगे…

तो वही उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में वोट देने पहुंचे एक बुजुर्ग की पोलिंग बूथ पर मौत हो गई। वह मतदान करने के लिए लाइन में लगा था, तभी वह बेहोश होकर गिर पड़ा। थोड़ी देर में उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्ग की मौत गर्मी की वजह से हुई। तो वही गाजीपुर में भीषण गर्मी के कारण दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी बेहोश हो गए। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Phase 7 Voting Update

इस चरण में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीट के चुनाव और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी इसी के साथ होंगे।

तो वहीं वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा में बूथों की गड़बड़ी को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ट्वीट का डीएम एस. राजलिंगम ने जवाब देते हुए लिखा है कि मतदाताओं पर कोई दबाव नहीं बनवाया जा रहा है।

read more – LPG CYLINDER PRICE : लोकसभा चुनाव के बीच सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, 1 जून से सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए नई कीमत

Exit mobile version