AB News

Petrol tanker blast in Nigeria: नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में बलास्ट, 147 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Petrol tanker blast in Nigeria

अबूजा। नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में मंगलवार रात एक ईंधन टैंकर पलट गया, जिससे पेट्रोल फैलने पर विस्फोट हुआ। इस दुर्घटना में 147 लोगों की मौत की सूचना है, जो ड्राइवर के नियंत्रण खोने के कारण हुई। बता दें कि यह दुर्घटना अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में हुई, जो हालिया दुर्घटनाओं में से सबसे बड़ी है।

जानकारी के मुताबिक, नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में एक ईंधन टैंकर पलट गया। पेट्रोल फैलने से विस्फोट हो गया।  इस घटना में लगभग 147 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि, यह दुर्घटना ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हुई। वही इस घटना की जानकारी पुलिस और राज्य आपातकालीन सेवाओं ने बुधवार को दी। यह देश वैसे भी वर्तमान में अपने व्यापक सुरक्षा खतरों और जीवन यापन की सुविधाओं के संकट से जूझ रहा है।

Petrol tanker blast in Nigeria

पेट्रोल टैंकर ब्लास्ट से 147 लगों की मौत

जिगावा राज्य आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख हारुना मैरिगा ने इस दुर्घटना के बारे में जानकरी देते गुए कहा कि अब तक 147  की मौत हो चुकी है। वही स्थानीय पुलिस ने कहा कि टैंकर प्राचीन शहर कानो से योबे राज्य की ओर जा रहा था।  जब टैंकर माजिया शहर के पास पहुंचा तो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। जिससे यह टैंकर पलट गया और चारों तरफ ईंधन फैल गया।

Unnao Accident : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस की दूध के टैंकर से जोरदार भिड़ंत, दो महिलाओं और एक बच्चे सहित 18 की मौत, 30 घायल

अस्पतालों में घायलों का ईलाज जारी

वहां के ग्रामीणों ने तेल के रिसाव से पेट्रोल निकालने की कोशिश कर रहे था। उसी समय आग भड़क गई और ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट से कई लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। वही घायलों को ईलाज के लिए रिंगिम और हेडेजिया कस्बों के स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। जहां उनका ईलाज किया जा रहा है।

 

Exit mobile version