spot_img
Wednesday, April 30, 2025

India Pakistan War Action : इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना ने पोस्ट खाली कीं, झंडे हटाए, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बने NSAB चेयरमैन

India Pakistan War Action नई दिल्ली। पुलवामा हमले के ठीक 8 दिन बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर बड़ी हलचल देखी गई है। बुधवार को पाकिस्तान की...

Latest Posts

Paytam Founder Vijay Shekhar Sharma : Paytm के CEO विजय शेखर शर्मा के विवादित पोस्ट ‘ओके टाटा, बाय-बाय…’पर भड़के लोग, खूब हो रही आलोचना

Paytam Founder Vijay Shekhar Sharma

मुंबई। 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले रतन टाटा का 10 अक्टूबर को मुंबई में अंतिम संस्कार हुआ। देश और दुनिया के दिग्गज और मशहूर उद्योगपति रतन टाटा किसी पहचान के मोहताज नहीं। उनकी शख्सियत कुछ ऐसी रही कि उन्हें हर कोई पसंद करता है। टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन और दिग्गज और मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर बिजनेस, खेल, बॉलीवुड और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इनमें कुमार मंगलम बिड़ला से लेकर मुकेश अंबानी और ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल से लेकर श्याओमी के पूर्व सीईओ मनु कुमार जैन भी शामिल रहे। सभी ने अपने भावुक सन्देश के जरिए सादगी की मिशाल रतन टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हालांकि, Paytm के CEO विजय शेखर शर्मा ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए अपने सोशल मीडिया पेज पर ऐसा कुछ लिखा कि लोगों ने उनकी खूब आलोचना की। जिसके बाद उनको अपना विवादित पोस्ट को डिलीट करना पड़ा। पोस्ट में उन्होंने लिखा एक लीजेंड हर पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं।

Paytam Founder Vijay Shekhar Sharma

अगली पीढ़ी के कारोबारी भारत के सबसे विनम्र कारोबारी से मिलने से चूक गए। सलाम सर, ओके, टाटा, बाय-बाय। लेकिन उनकी अंतिम टिप्पणी “ओके टाटा बाय बाय” को अपमानजनक और हल्के अंदाज में लिया गया, जिसे बहुत से लोगों ने उनकी महान शख्सियत के प्रति अपमानजनक माना। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया और कई लोगों ने इस पर अपनी असहमति जताई। इस बयान की वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा और अंततः उन्हें अपनी पोस्ट हटानी पड़ी। हालांकि, पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो गया।

बता दें कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पीएम मोदी की गैरमौजूदगी में गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। इससे पहले रतन टाटा के शव को नरीमन पॉइंट में रखा गया, जहां आम लोगों के साथ राजनीति, बॉलीवुड और बिजनेस जगत से जुड़ी तमाम बड़ी हस्तियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके सम्मान में कई राज्यों में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया।

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.