spot_img
Wednesday, June 18, 2025

CG Murder News : छत्तीसगढ़ में रिश्तों की हत्या, ससुर ने बहू को मारकर घर से 50 मीटर दूर दफनाया, वजह जानकर कांप उठेंगे!!!!

CG Murder News अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई...

Latest Posts

Paris Paralympics 2024 Day 9 : पेरिस पैरालंपिक में 25 मेडल के साथ 13वें नंबर पर आया भारत, देखिए आज का पूरा शेड्यूल

Paris Paralympics 2024 Day 9

पेरिस पैरालंपिक खेल महोत्सव में भारत के खिलाड़ी लगातार अपना शानदार प्रदर्शन का जलवा बिखेर रहे है। ऐसी कड़ी में गुरुवार को एक ही पदक देश के खाते में आया। दृष्टिबाधित कपिल परमार ने जे1 60 किग्रा पुरुष पैरा जूडो स्पर्धा में भारत को जूडो में पहला पैरालंपिक पदक दिलाया।
भारत इस पैरालंपिक में 25 पार के लक्ष्य के साथ उतरा था। भारत के पास कुल 25 पदक हो गए हैं। जिसमें 5 गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। फिलहाल भारत पदक तालिका में 16वें स्थान पर है। आज 9वें दिन भारतीय खिलाड़ी पदकों की संख्या में इजाफा करना चाहेंगे।
पेरिस में 9वें दिन सिमरन महिलाओं की 100 मीटर टी12 फ़ाइनल में मेडल जीतने से चूक गईं, क्योंकि वह 12.31 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं। 24 वर्षीय सिमरन आज महिलाओं की 200 मीटर इवेंट के राउंड 1 में हिस्सा लेंगी।

Paris Paralympics 2024 Day 9

पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में दीपेश कुमार सुमित अंतिल के नक्शेकदम पर चलना चाहेंगे, जिन्होंने पहले अपना ओलंपिक खिताब बरकरार रखा था। अंतिल ने F64 इवेंट में हिस्सा लिया था, जबकि दीपेश F54 फाइनल में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को भारत का अभियान पैरा कैनो में पुरुषों की KL1 200M हीट्स से शुरू होगा, जिसमें यश कुमार हिस्सा लेंगे।
9वें दिन पेरिस पैरालंपिक में भारत का शेड्यूल
पैरा कैनो
  • यश कुमार पुरुष कयाक सिंगल 200 मीटर – KL1 हीट्स (दोपहर 1:30 बजे)
  • प्राची यादव महिलाओं की वी’ए सिंगल 200 मीटर – वीएल2 हीट 1 (दोपहर 1:50 बजे)
  • पूजा ओझा महिलाओं की कयाक सिंगल 200 मीटर – केएल1 हीट 2 (दोपहर 2:55 बजे)
पैरा एथलेटिक्स
  • सिमरन महिलाओं की 200 मीटर – टी12 राउंड 1 – हीट 5 (दोपहर 1:38 बजे)
  • दीपेश कुमार पुरुषों की जेवलिन थ्रो – एफ54 फाइनल (दोपहर 2:07 बजे)
  • प्रवीण कुमार पुरुषों की ऊंची कूद – टी64 फाइनल (दोपहर 3:21 बजे)

Paris Paralympics 2024 Day 9

पैरा पावरलिफ्टिंग
  • कस्तूरी राजमणि महिलाओं की 67 किग्रा तक फाइनल (रात 8:30 बजे)
  • सोमन राणा, होकाटो होटोझे सेमा पुरुष शॉट पुट – F57 फाइनल में (रात 10:34 बजे)
  • दिलीप महादु गावित पुरुषों की 400 मीटर – टी47 राउंड 1 – हीट 1 (दोपहर 2:50 बजे)

Paris Paralympics 2024 Day 9

पैरालंपिक 2024 में इन्होंने जीते पदक
  • अवनि लेखरा: स्वर्ण पदक: निशानेबाजी
  • मोना अग्रवाल: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • मनीष नरवाल: रजत पदक: निशानेबाजी
  • रुबीना फ्रांसिस: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • निषाद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • योगेश कथुनिया: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • नितेश कुमार: स्वर्ण पदक: बैडमिंटन
  • मनीषा रामदास: कांस्य पदक: बैडमिंटन
  • तुलसीमति मुरुगेसन: रजत पदक: बैडमिंटन
  • सुहास एलवाई: रजत पदक: बैडमिंटन
  • राकेश कुमार/शीतल देवी: कांस्य पदक: तीरंदाजी
  • सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • नित्या श्री सिवान: कांस्य पदक: बैडमिंटन
  • दीप्ति जीवनजी: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • अजीत सिंह: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • सुंदर सिंह गुर्जर: कांस्य पदक:एथलेटिक्स
  • शरद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • मरियप्पन थंगावेलु: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • सचिन सरजेराव खिलाड़ी: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • धरमबीर: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • प्रणव सूरमा: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • हरविंदर सिंह: स्वर्ण पदक: तीरंदाजी
  • कपिल परमार: कांस्य पदक: जूडो

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.