AB News

Paris Paralympics 2024 : भारतीय खिलाड़ियों ने पेरिस पैरालिंपिक में रचा इतिहास, 64 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, खिलाड़ियों ने लगाई मेडल की झड़ी

Paris Paralympics 2024

पेरिस पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट के छठे दिन भारत ने हाई जंप और जैवलिन थ्रो के दोनों सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करके इतिहास रचा। मंगलावर को भारत के खाते में कुल पांच पदक आये। इन 5 पदकों के साथ भारत के नाम अब तक कुल 20 मेडल हो चुके हैं।

यह भारत का किसी भी पैरालंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 19 पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। बता दें, पेरिस पैरालंपिक के लिए भारत ने अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा था और उसकी नजरें इस बार 25 से अधिक पदक हासिल करने पर है।

पैरालंपिक उन एथलीटों के लिए है, जिनके एक या दोनों निचले अंग दिव्यांग हैं और उनका चलने या दौड़ने में संतुलन खराब है। भारत ने यहां 64 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये रिकॉर्ड जीते मेडल की संख्या का तो है ही लेकिन उससे भी बढ़कर एथलेटिक्स में मिली अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी का भी है। भारत ने इस बार दुनिया को चौंका दिया है।

Paris Paralympics 2024

भारत ने अब तक जीते 20 पदक
भारत ने इस पेरिस पैरालंपिक में अब तक 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं। टूर्नामेंट में पिछले 2 दिन में ही एथलीट्स ने 13 पदक अपने नाम किए। भारत ने एथलेटिक्स और बैडमिंटन की स्पर्धा में सर्वाधिक 5-5 मेडल जीते हैं। 20 मेडल जीतकर भारत फिलहाल अंक तालिका में 19वें नंबर पर है। अंक तालिका में चीन पहले, ब्रिटेन दूसरे और अमेरिका तीसरे नंबर पर है।

पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा के फाइनल में अजीत सिंह ने 65.62 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। सुंदर सिंह गुर्जर ने सीजन के सर्वश्रेष्ठ 64.96 थ्रो के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकवीर:-

Paris Paralympics 2024

पेरिस पैरालंपिक में प्रतियोगिताओं के सातवें दिन भारत (4 सितंबर) का पूरा शेड्यूल:-

पुरुषों की सी2 व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल (पदक दौर): अरशद शेक – सुबह 11.57 बजे

महिला सी1-3 व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल (पदक दौर): ज्योति गडेरिया – दोपहर 12.32 बजे

मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 (क्वालीफिकेशन): निहाल सिंह और रुद्रांश खंडेलवाल – दोपहर 1.00 बजे

पुरुषों की गोला फेंक एफ46 (पदक दौर): मोहम्मद यासर, रोहित कुमार और सचिन सरजेराव खिलाड़ी – दोपहर 1.35 बजे

महिला गोला फेंक एफ46 (पदक दौर): अमीषा रावत – दोपहर 3.17 बजे

पुरुष क्लब थ्रो एफ51 (पदक दौर): धर्मबीर, प्रणव सूरमा और अमित कुमार सरोहा – रात 10.50 बजे

महिला 100 मीटर टी12 (हीट): सिमरन – रात 11.03 बजे

महिला एकल वर्ग चार (क्वार्टर फाइनल): भाविना पटेल बनाम झोउ यिंग (चीन) – दोपहर 2.15 बजे

पुरुष 49 किग्रा (पदक दौर): परमजीत कुमार – दोपहर 3.30 बजे

महिला 45 किग्रा (पदक दौर): सकीना खातून – रात 8.30 बजे

पुरुष रिकर्व (प्री-क्वार्टर फाइनल): हरविंदर सिंह बनाम सेंग लुंग-हुई (ताइवान) – शाम 5.49 बजे

Exit mobile version