Paris Paralympics 2024
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के एथलीटों ने शुक्रवार को पदक तालिका में अपनी जगह बना ली। एक ही दिन में भारत ने कुल 4 पदक अपने नाम किए, जिसमें एक स्वर्ण पदक भी शामिल है। पेरिस ओलंपिक की तरह ही पैरा गेम्स में भी निशानेबाजों का दबदबा रहा और उन्होंने तीन पदक जीते। इसके अलावा एथलेटिक्स में भी एक पदक भारत के खाते में आया। उम्मीद के मुताबिक दूसरे दिन भारत ने 1 गोल्ड सहित 4 मेडल हासिल किए। वही पेरिस पैरालंपिक के तीसरे दिन आज भारत का शेड्यूल कैसा रहेगा, आइये जानते है इस बारे में।
बता दे कि अभी थोड़े दिन पहले ही खत्म हुए पेरिस ओलिंपिक्स में भारत ने पूरे गेम्स के दौरान छह मेडल भारत के खाते में आये थे। जिसमें कोई गोल्ड मेडल शामिल नहीं था। लेकिन, पेरिस पैरालिंपिक्स 2024 में दूसरे दिन ही भारतीय पैरा-ऐथलीटों ने एक ही दिन में चार मेडल जीतकर अपने अदम्य हौसले और इच्छाशक्ति का जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। इसमें ‘वंडर गर्ल’ अवनि लेखरा का शूटिंग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक भी शामिल है।
Paris Paralympics 2024
जिसके बाद भारत पदक तालिका में 10वें नंबर पर पहुंच गया है। वही अवनि लेखरा पैरालिंपिक गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। उन्होंने तोक्यो के बाद पेरिस पैरालिंपिक्स में भी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच 1) स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। खास बात यह है कि शुक्रवार को पैरालिंपिक्स में जो चार मेडल भारत ने जीते उसमें तीन मेडल देश की बेटियों ने दिला कर भारत का मान बढ़ाया है।
Paris Paralympics 2024
पेरिस पैरालंपिक में भारत के समय के मुताबिक आज भारत के कार्यक्रम का शेड्यूल:-
-
निशानेबाजी
मेंस 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 (क्वालीफिकेशन): स्वरूप उन्हालकर – दोपहर 01:00 बजे
वूमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 (क्वालीफिकेशन): रूबीना फ्रांसिस – दोपहर 03.30 बजे
- ट्रैक साइकिलिंग
वूमेंस 500 मीटर टाइम ट्रायल सी1-3 (क्वालीफिकेशन): ज्योति गडेरिया – दोपहर 01.30 बजे
मेंस 1,000 मीटर टाइम ट्रायल सी1-3 (क्वालीफिकेशन): अरशद शेख – दोपहर 01.49 बजे
- नौकायन
मिक्स्ड पीआर3 डबल स्कल्स (रेपेचेज): भारत (अनीता और नारायण कोंगनापल्ले) – दोपहर 03.00 बजे
तीरंदाजी
महिला कंपाउंड (1/8 एलिमिनेशन 2): सरिता देवी बनाम एलोनोरा सारती (इटली) – शाम 07.00 बजे
महिला कंपाउंड (1/8 एलिमिनेशन 8): सरिता देवी बनाम मारियाना ज़ुनिगा (चिली) – शाम 08.59 बजे
- एथलेटिक्स
पुरुष भाला फेंक एफ57 (मेडल इवेंट): प्रवीन कुमार – रात 10.30 बजे