Pankaj Tripathi Brother in Law Death
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बताया जा रहा है कि उनके जीजा राजेश तिवारी की सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। वहीं, उनकी बहन संगीता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पंकज त्रिपाठी के जीजा रेलवे कर्मचारी थे और उनकी पोस्टिंग चितरंजन स्टेशन में थी। वह बिहार में अपने गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड में धनबाद के निरसा के पास वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।
read more – MAHAVIR JAYANTI 2024 : कौन थे भगवान महावीर, जानिए कैसे बने वर्धमान से महावीर
Pankaj Tripathi Brother in Law Death
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसा शनिवार शाम 4 बजे के करीब हुआ। हादसे में मौके पर ही राजेश की मौत हो गई।
वहीं, सरिता को गंभीर हालत में धनबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां विशेष यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि सालभर पहले यानी अगस्त 2023 में पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हुआ था। पंकज अपने पिता के काफी करीब थे।