Pakistani border : पाकिस्तान बॉर्डर पर आतंकी हमले में ईरान के पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत, जैश ने ली जिम्मेदारी

Pakistani border : पाकिस्तान बॉर्डर पर आतंकी हमले में ईरान के पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत, जैश ने ली जिम्मेदारी

Pakistani border

ईरान के साथ लगी हुई पाकिस्तान सीमा पर आतंकवादी हमला किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को एक आतंकवादी हमले में पांच ईरानी सुरक्षा बलों की मौत हो गई।

मृतक सुरक्षाकर्मी अर्द्धसैन्य रेवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बासिज बल के जातीय बलूच सदस्य थे। उनकी मौत सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के सरावन शहर में हुई। सारावन राजधानी तेहरान से लगभग 1,400 किमी (870 मील) साउथ ईस्ट में है।

मिली जानकारी के मुताबिक किसी भी समूह ने फिलहाल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले दिन में, राज्य टीवी ने बताया कि रिवोल्यूशनरी गार्ड बलों ने एक सैन्य अभियान में तीन आतंकवादियों को मार गिराया और नौ अन्य को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल यह नहीं बताया गया कि संदिग्ध किस समूह के थे।

READ MORE – Breaking News : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में CRPF जवान ने खुद को गोली मरकर की खुदखुशी

Breaking News International News and Politics