Pakistan Beggars in Saudi Arab : उमराह वीजा की आड़ में पाकिस्तानी भिखारियों से सऊदी अरब हुआ परेशान, कार्रवाई की दी चेतावनी

Pakistan Beggars in Saudi Arab : उमराह वीजा की आड़ में पाकिस्तानी भिखारियों से सऊदी अरब हुआ परेशान, कार्रवाई की दी चेतावनी

Pakistan Beggars in Saudi Arab

सऊदी अरब ने उमराह और हज की आड़ में अपने देश में आने वाले पाकिस्तानी भिखारियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह अपने भिखारियों को धार्मिक यात्रा के नाम पर देश में आने से रोके। मिली जानकारी के अनुसार सऊदी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर इनको कंट्रोल नहीं किया गया तो इसका पाकिस्तान के उमराह और हज यात्रियों पर निगेटिव असर पड़ सकता है।

read more – Bihar News : नालंदा में जितिया पर्व में नदी में डूबने से मां-बेटी और 3 बहनों सहित 6 की डूबने से मौत, हादसे के बाद क्षेत्र में पसरा मातम

पाकिस्तानी भिखारी उमराह वीजा के जरिए सऊदी अरब पहुंच रहे हैं, जिससे देश की छवि खराब हो रही है। वहीं इससे पहले, सऊदी राजदूत नवाफ बिन सैद अहमद अल-मलिकी के साथ बैठक में गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि सऊदी अरब में भिखारियों को भेजने के लिए जिम्मेदार माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Pakistan Beggars in Saudi Arab

तीर्थ के नाम पर भिखारियों का धंधा कर रहा पाक

तीर्थ यात्रा के नाम पर अरब देशों में पाकिस्तान के भिखारी भीख मांगने धंधा करते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरब देशों में भीख मांगने वाले 100 में 90 भिखारी पाकिस्तान के हैं। हालांकि अरब देशों में जब वो पकड़े जाते हैं तो उन्हें जेल में डाल दिया जाता है। पाकिस्तानी भिखारी उमराह की आड़ में खाड़ी देश की यात्रा करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग उमराह वीजा पर सऊदी अरब जाते हैं जो फिर भीख मांगने से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। इससे पहले भी पाकिस्तान को चेतावनी दिया गया है।

उमराह एक्ट और सख्त कदम

पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने यह भी सुझाव दिया है कि सरकार उन तरीकों पर काम करे जिससे भिखारियों को धार्मिक यात्रा के बहाने सऊदी अरब जाने से रोका जा सके। इस एक्ट के तहत यात्रा एजेंसियों को नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा, ताकि वे यात्रियों के दस्तावेजों की सही तरीके से जांच करें और किसी भी अवैध गतिविधि की संभावना को खत्म करें।

read more – J&K Phase 2 Election : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 सीटों पर मतदान शुरू, 239 प्रत्याशियों की दांव पर लगी किस्मत

Breaking News International News and Politics