spot_img
Wednesday, June 18, 2025

CG Murder News : छत्तीसगढ़ में रिश्तों की हत्या, ससुर ने बहू को मारकर घर से 50 मीटर दूर दफनाया, वजह जानकर कांप उठेंगे!!!!

CG Murder News अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई...

Latest Posts

Padma awards 2024: राष्ट्रपति मुर्मू ने 132 नागरिकों को दिए पद्म सम्मान, पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू, अभिनेता मिथुन जैसे कई नाम

Padma awards 2024

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार शाम को 25 जनवरी को देश के 132 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस इस साल पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री पुरस्कार दिए गए।

ये सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। ये पद्म पुरस्कार कई श्रेणियों में दिए जाते हैं, जिसमें कला, सोशल वर्क, सार्वजनिक कार्यक्रम, साइंस एवं इंजीनियरिंग, ट्रेड एंड इंडस्ट्री जगत, मेडिसिन, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा शामिल हैं।

कैसे काम के लिए कौन सा सम्मान
असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म विभूषण’ पुरस्कार दिया जाता है। वहीं, पद्म भूषण उन व्यक्तियों को दिया गया है, जिनका काम विशेष श्रेणी का होता है। इसके अलावा किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ दिया जाता है।

कैसे तय होते हैं नाम
दरअसल केंद्र सरकार इन पुरस्कारों का ऐलान हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर मौके पर करती है। इसके बाद देश के राष्ट्रपति एक औपचारिक समारोह में सम्मानित व्यक्तियों को अवॉर्ड सौंपते हैं।

देखें जिन 132 लोगों को सम्मानित किया गया उनके नाम की सूची

110 नागरिकों को पद्म श्री 

17 नागरिकों को पद्म भूषण

05 नागरिकों को पद्म विभूषण

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.