PACHPEDI NAKA OVER BRIDGE
रायपुर। राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका ओवर ब्रिज पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी नाका ओवर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार क्रेटा कार सुबह 7 बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई गई। इस दौरान ओवर ब्रिज पर पैदल चल रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया।
वही कार की टक्कर से बुज़ुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। तो कार चालक को भी चोट आई हैं। जिसके बाद आस पास के लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं।
read more – Chhattisgarh Political : छत्तीसगढ़ के चुनावी तरीकों को अन्य राज्यों में लागू करने की केंद्र ने किया विचार