Obscene dance
मैनपाट। नवरात्र के मौके पर सरगुजा जिले के मैनपाट के नर्मदापुर में दुर्गा पंडाल में कार्यक्रम के नाम पर जमकर अश्लीलता परोसी गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमे आप देख सकते है की कैसे महिलाओं के साथ आयोजनकर्ताओं द्वारा भी अश्लील और फूहड़ डांस करके जमकर ठुमके लगाए जा रहे है।
यह आयोजन नर्मदापुर दुर्गा पूजा समिति के द्वारा किया गया था जहां देर रात तक बार बालाएं ठुमके लगती रही। नवरात्री के पावन पर्व में लोगों के आस्था और भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ युवाओं ने मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम की अनुमति भी नहीं लिया गया है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
Obscene dance
रायगढ़ से बुलाया गया ऑर्केस्ट्रा ग्रुप
सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील और फूहड़ डांस के साथ कई फूहड़ गाने भी गाए जा रहे थे। जिस ऑर्केस्ट्रा पार्टी ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, वह रायगढ़ का बताया गया है। इसमें रायगढ़ के शिव शिवम लोककला मंच, ऑर्केस्ट्रा एवं डांस ग्रुप की युवतियों ने छोटे-छोटे कपड़े पहनकर जमकर अश्लील डांस किया। जहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहां पास में ही दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। हालांकि इस आयोजन में दुर्गा पूजा समिति शामिल नहीं थी।

Obscene dance
वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के आयोजनों में नियमों का पालन न करना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आड़ में फूहड़ता फैलाना गंभीर अपराध है। वहीं सीतापुर एसडीएम रवि राही ने बताया कि इस तरह के आयोजन की अनुमति नहीं प्रशासन से नहीं ली गई थी। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ ही आयोजकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

