spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

Noida Girls Holi Viral Video : मेट्रो के बाद अब नोएडा की सड़कों पर दो लड़कियों ने पार की अश्लीलता की हदें, वीडियो वायरल, नोएडा पुलिस ने किया 33 हज़ार का चालान

Noida Girls Holi Viral Video

नोएडा। सोशल मीडिया पर सोमवार को होली के दिन एक स्कूटी सवार होकर दो लड़कियों का अश्लीलता फैलाकर रंग लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक युवक और दो लड़कियां दिख रही हैं। ये तीनों स्कूटी पर सवार हैं। वहीं ये दोनों लड़कियां पीछे बैठकर अश्लील डांस करते हुए एक दूसरे को गुलाल लगा रही है। दोनों लड़कियों ने एक दूसरे को क्रास लेग कर पकड़ रखा है। बैकग्राउंड में अंग लगा ले गाना चलाया जा रहा है।

वहीं एक व्यक्ति घटना का वीडियो बना रहा है। वीडियो में एक स्कूटी पर बिना हेलमेट तीन लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने से वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए पुलिस से कार्रवीई की मांग कर रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 33 हजार का चालान काटा है। इसकी जानकारी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर दी है।

READ MORE – CG LOK SABHA ELECTION 2024 : कांग्रेस के बस्तर लोकसभा उम्मीदवार पूर्व मंत्री लखमा पर शराब घोटाले का आरोप, घोटाले के आरोपी पर कांग्रेस ने खेला दांव, लखमा की नामांकन रैली में भूपेश होंगे शामिल

सैकड़ों लोग ट्विटर पर इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं एक व्यक्ति ने लिखा कि होली के नाम पर अश्लीलता फैलाने वाली सुशील कन्याएं, दिल्ली मेट्रो का असर ग्रेटर नोएडा तक पहुंच गया, इसको नीचता की हद बोलेंगे या रील्स का भूत। एक अन्य ने लिखा कि ये दोनों लड़कियां ऐसी अश्लील हरकतें कर रही हैं, समाज में क्या संदेश जाएगा? बच्चे भी देखते हैं ये वीडियो।

तो वहीं एक ने लिखा कि त्योहार के नाम पर केवल अश्लीलता, फूहड़ता और धार्मिक स्थलों के सामने नाच गाना ही रह गया है? इसमें सुधार करने की बहुत जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसे लोगों पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है।

पुलिस ने काटा चालान

पुलिस ने सोशल मीडिया X पर जानकारी देते हुए कहा कि, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 33 हजार रुपये का चालान काटा गया है। बता दें कि, होली से पहले ही नोएडा पुलिस ने ये एडवाइजरी भी जारी की थी कि, त्योहारों पर यातायात नियमों को तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके लोग अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आए, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस ने बढ़िया तरीके से सबक भी सिखाया।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.