spot_img
Friday, October 17, 2025

Government Gift in CG : दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी सौगात…! कर्मचारियों को 17-18 अक्टूबर को मिलेगा अग्रिम वेतन…यहां देखें CM का...

रायपुर, 17 अक्टूबर। Government Gift in CG : छत्तीसगढ़ सरकार ने दीपावली पर्व पर राज्य के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत और सौगात दी...

Latest Posts

Union Budget : बजट में सीतारमण ने कुछ भी सस्ता-महंगा नहीं किया, जानिए अपने काम की चीजों में आया क्या बदलाव

No change in prices in the Union Budget

नेहा केशरवानी. रायपुर. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया है। बजट में 2023 के समान ही ज्यादातर चीजें रही। न कुछ महंगा हुआ और न ही सस्ता।

इसके पीछे का कारण यह है कि 2017 में लागू किए गए GST के बाद से बजट में केवल कस्टम ड्यूटी, एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाया या घटाया जाता है, जिससे गिनी-चुनी चीजों पर ही असर पड़ता है।

इसलिए बजट में इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होता है, बचे हुए प्रोडक्ट का बजट में सस्ता या महंगा होना कस्टम और एक्साइज ड्यूटी जैसे इनडायरेक्ट टैक्स के बढ़ने और घटने पर निर्भर करता है, तो इस बार सरकार ने कस्टम ड्यूटी या एक्साइज ड्यूटी में कोई भी बदलाव नहीं किया है.

No change in prices in the Union Budget

जीएसटी से जुड़े सभी फैसले जीएसटी काउंसिल लेती है। ऐसे में यहां हम बीते एक साल में आम जरूरत की चीजों के दाम कितने बढ़े या घटे उसके बारे में बता रहे हैं. डालिए इनपर नजर

2023 में गैस सिलेंडर के दाम 150 रुपए तक घटी
1 जनवरी 2023 में 1053 रुपए और 31 दिसंबर 2023 में 903 रुपए

2023 में पेट्रोल डीजल के दाम में कोई फर्क नही
1 जनवरी 2023 को पेट्रोल 96.72 रुपए (प्रति लीटर) और 31 दिसंबर 2023 को भी 96.72 रुपए (प्रति लीटर) ही रहे
1 जनवरी 2023 को डीजल के दाम 89.62 रुपए (प्रति लीटर) और 31 दिंसबर को भी 89.62 रुपए (प्रति लीटर) ही रहे

2023 में सोना चांदी के दाम 8389 रुपए तक बढ़े
1 जनवरी 2023 को सोना 54867 रुपए प्रति 10 ग्राम और 31 दिसंबर 2023 में सोने के दाम 63246 रुपए हो गए

चांदी के दाम 5303 रुपए तक बढ़े
1 जनवरी 2023 को चांदी 68052 रुपए प्रति 10 ग्राम
31 दिसंबर 2023 को चांदी के दाम 73395 रुपए तक पहुंचे

चावल के दाम 5.61 रुपए तक बढ़े
1 जनवरी 2023 – 37.62 रुपए
31 दिसंबर 2023 – 43.23 रुपए

आटा के दाम 21 पैसे तक बढ़े
1 जनवरी 2023 – 36.81 रुपए
31 दिसंबर 2023 – 36.69 रुपए

सोयाबीन तेल 28 रुपए तक घटा
1 जनवरी 2023 -149 रुपए (प्रति लीटर)
31 दिसंबर 2023 – 121 रुपए (प्रति लीटर)

तुअर दाल 44 रुपए तक बढ़ा
1 जनवरी 2023 – 110 रुपए (प्रति किग्रा)
31 दिसंबर 2023 – 154 रुपए (प्रति किग्रा)

दूध के दाम भी बढ़े
1 जनवरी 2023 – 54.96 रुपए (प्रति लीटर)
31 दिसंबर 2023 – 58.6 रुपए (प्रति लीटर)

शक्कर में भी आया मामूली उछाल
1 जनवरी 2023 – 41.45 रुपए (प्रति किग्रा)
31 दिसंबर 2023 – 44.66 रुपए (प्रति किग्रा)

2023 में आलू के दाम 23.36 रुपए से घटकर 22.64 रुपए प्रति किग्रा हो गए
2023 में प्याज के दाम 12.72 रुपए तक बढ़े
2023 में टमाटर के दाम 10.38 रुपए तक बढ़े

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.