AB News

Nitin Chauhaan Death : ‘क्राइम पेट्रोल’ फेम मशहूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान का निधन, फिल्मजगत में छाया मातम

Nitin Chauhaan Death

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से आज सुबह एक दुखद खबर आई जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। क्राइम पेट्रोल फेम एक्टर नितिन चौहान का अचानक निधन हो गया जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर नितिन चौहान का 35 साल की कम उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि नितिन चौहान स्पिलट्सविला 5 और क्राइम पेट्रोल जैसे शो में नजर आए थे।

read more – Nitin Gadkari CG Visit : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आज रायपुर आगमन, भारतीय सड़क कांग्रेस का 83वां अधिवेशन में होंगे शमिल

नितिन आखिरी बार टीवी सीरियल तेरा यार हूं मैं नजर आए थे। शुरुआती रिपोर्ट में एक्टर के आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। नितिन के पूर्व को-स्टार विभुति ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की जानकारी दी है। हालांकि उनकी मौत का कारण क्या था, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Nitin Chauhaan Death

नितिन यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले थे और उन्होंने ‘दादगिरी 2 रियलिटी शो जीतकर काफी पहचान बनाई थी। इसके अलावा, उन्होंने दर्शकों के बीच में अपने अभिनय के द्वारा अपनी खास जगह बनाई थी। नितिन ने ‘जिंदगी डॉट कॉम’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘फ्रेंड्स’ जैसे टीवी शो में भी काम किया था और ‘क्राइम पेट्रोल’ से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।

नितिन के पिता मुंबई आ चुके हैं और एक्टर के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ वापस लेकर जाएंगे। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा। उधर, नितिन चौहान की मौत की खबर सुनकर फैंस का दिल टूट गया है। फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

read more – UP BY Election 2024 : यूपी उपचुनाव के लिए सीएम योगी का आज से प्रचार शुरू, INDIA गठबंधन के लिए रचा चक्रव्यूह

Exit mobile version