AB News

New Rules From 1st April 2025 : 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे नए नियम, जानिए कैसे बदलेंगे आपकी जेब के हालात, आपके बजट पर होगा सीधा असर!

New Rules From 1st April 2025

नई दिल्ली। 1 अप्रैल 2025 से भारत में कई बड़े नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम नागरिकों की जेब पर पड़ेगा। नए फाइनेंशियल ईयर के साथ ही बैंकिंग, GST, इनकम टैक्स और डिजिटल पेमेंट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बदलाव किए जाएंगे। इन बदलावों से न केवल आपकी वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है, बल्कि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में भी कई बदलाव आ जायेंगे।

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) 1 अप्रैल 2025 से उन मोबाइल बैंकों के UPI ट्रांजैक्शन को बंद करने जा रही है, जो लंबे समय से इनएक्टिव हैं। यदि आपका UPI अकाउंट या लिंक्ड नंबर इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो आपको इसे फिर से एक्टिवेट करना होगा, अन्यथा आपको UPI ट्रांजैक्शन में परेशानी हो सकती है।

read more – Beed Masjid Blast : महाराष्ट्र के बीड में मंदिर में इस्लामिक झंडा लगाने से तनाव, पुलिस ने स्थिति को किया शांत

New Rules From 1st April 2025

NPCI के नए नियमों के मुताबिक, पिछले 12 महीनों से जिन UPI आईडी का इस्तेमाल नहीं हुआ, उन्हें डिसेबल कर दिया जाएगा। ऐसे में, अगर आपका UPI अकाउंट डोरमेंट हो गया है, तो उसे फिर से एक्टिवेट करना जरूरी है।

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी है। 1 लाख रुपये तक के ब्याज पर अब TDS नहीं काटा जाएगा। खासकर, सीनियर सिटीजन के लिए यह लिमिट 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं, सामान्य निवेशकों के लिए यह लिमिट 40,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है।

SBI, HDFC, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और IDBI बैंक जैसे प्रमुख बैंकों में 1 अप्रैल से FD और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव किया जाएगा। ऐसे में आपको अपनी बैंक की नीतियों को चेक करना जरूरी होगा।

New Rules From 1st April 2025

1 अप्रैल से, अगर आपका PAN और आधार लिंक नहीं है, तो आपको स्टॉक्स पर डिविडेंड नहीं मिलेगा और कैपिटल गेन पर TDS बढ़ जाएगा। इसलिए इस लिंकिंग को समय रहते कराना आवश्यक है।

SEBI ने म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट खोलने के नियमों को सख्त किया है। निवेशकों को अपने KYC और नॉमिनी डिटेल्स को अपडेट करना होगा, नहीं तो अकाउंट फ्रीज हो सकता है।

अब से अगर आपके सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं होगा, तो बैंक आप पर जुर्माना लगा सकते हैं। विभिन्न बैंकों की मिनिमम बैलेंस लिमिट अलग-अलग हो सकती है, इसलिए आपको अपनी बैंक की पॉलिसी को जानना जरूरी है।

New Rules From 1st April 2025

भारत सरकार GST नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। 1 अप्रैल 2025 से, नया इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर (ISD) सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे राज्यों के बीच टैक्स रेवेन्यू का सही वितरण सुनिश्चित होगा। यह व्यवसायों को भी टैक्स लायबिलिटी को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा।

1 अप्रैल से LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों और डॉलर-रुपे के एक्सचेंज रेट के आधार पर हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत तय होती है, जो आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकती है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2025-26 में मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में राहत दी गई थी। 1 अप्रैल 2025 से, सालाना 12 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री हो जाएगी, लेकिन यह राहत केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगी जो नए टैक्स रिजीम को चुनेंगे।

बता दें कि इन बदलावों को लेकर पूरी तैयारी करने से आप किसी भी वित्तीय नुकसान से बच सकते हैं। इसलिए, इन नए नियमों के बारे में समय रहते जानकारी प्राप्त करें और अपनी योजनाओं को सही तरीके से तैयार करें।

read more – West Bengal Cylinder Blast : पश्चिम बंगाल में सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ बड़ा हादसा, सात लोगों की मौत

 

 

 

 

Exit mobile version