AB News

New Navy Chief : वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल से संभालेंगे नौसेना की कमान

New Navy Chief

नई दिल्ली। भारत सरकार ने वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। दिनेश त्रिपाठी वर्तमान में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के रिटायर होने के बाद 30 अप्रैल को कार्यभार संभालेंगे। केंद्र सरकार ने गुरुवार देर रात इसकी घोषणा की है।

दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस-चीफ हैं। वो इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। वाइस एडमिरल त्रिपाठी का अब तक का 40 साल का सफर बेहद शानदार रहा है। बीते 4 दशकों में वह नौसेना की कई बेहद अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

read more – THERE IS NO PLACE FOR POLITICS IN THE OFFICE : गूगल CEO ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को दिया सन्देश, ऑफिस में राजनीति के लिए कोई जगह नहीं……

New Navy Chief

दिनेश त्रिपाठी ने अपने नेतृत्व में कई बेहद महत्वपूर्ण ऑपरेशंस को कामयाबी के साथ पूरा किया है। इसमें मुंबई में पश्चिमी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशन्स ऑफिसर, डायरेक्टर ऑफ नेवल ऑपरेशन्स, प्रिंसिपल डायरेक्टर नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशन्स और दिल्ली में प्रिंसिपल डायरेक्टर नेवल प्लान्स जैसे दायित्व निभाना शामिल है। कम्युनिकेशंस और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर में महारथ रखे वाले अफसर त्रिपाठी ने INS त्रिशूल जैसे कई युद्धपोतों की कमान संभाली है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने सिग्नल स्कूल, कोच्चि, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, नेवल हायर कमांड कोर्स, करंजा और यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज में नेवल कमांड कॉलेज से पाठ्यक्रम पूरा किया है। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और नाव सेना पदक (एनएसएम) से भी सम्मानित किया गया है।

 

 

Exit mobile version