New CM of delhi
नई दिल्ली। आतिशी ने आज 21 सितंबर को सबसे युवा मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। शपथ ग्रहण राज निवास में संपन्न हुआ। आतिशी के साथ उनके 5 मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली। आतिशी ने दिल्ली की कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और BJP की सुषमा स्वराज के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बता दे किं इस शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सभी बड़े AAP नेता उपस्थित रहें।
दरअसल, आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सुषमा स्वराज (BJP) और शीला दीक्षित (कांग्रेस) के बाद, आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला और युवा मुख्यमंत्री बनी हैं। उनके साथ सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
अतिशी ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए
अतिशी ने दिल्ली की सीएम बनते ही सबसे पहले अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। 43 साल की अतिशी कालकाजी से 3 बार विधायक रह चुकी हैं। वहीं 17 सिंतबर को पूर्व सीएम केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद अतिशी के नाम को मुख्यमंत्री के लिए अंतिम रूप दिया था।