spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

Nepal Flood : नेपाल में लगातार बारिश का कहर, भूस्खलन और बाढ़ से 112 की मौत, 1970 का रिकॉर्ड टूटा, बिहार में जारी हुआ अलर्ट

Nepal Flood

नेपाल। भारत के पड़ोसी राज्य नेपाल में लगातार बारिश ने भयंकर तबाही मचा रखी है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से अभी तक 112 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं 60 से अधिक लोग घायल हो गये। वहीं कई लोग बताये जा रहे है। नेपाल के कई हिस्सों में गुरुवार से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। वहीं खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक 1970 के बाद पहली बार काठमांडू वैली में इतनी बारिश हुई है।

read more – Nepal Flood : नेपाल में लगातार बारिश का कहर, भूस्खलन और बाढ़ से 112 की मौत, 1970 का रिकॉर्ड टूटा, बिहार में जारी हुआ अलर्ट

इस भूस्खलन और बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान काठमांडू घाटी में हुआ है। काठमांडू में 226 मकान जलमग्न हो गये हैं। वहीं देश के विभिन्न हिस्सों में कई राजमार्ग और पुल नष्ट हो गये हैं। देश के बाकी हिस्सों से काठमांडू से जोड़ने वाले राजमार्गों सहित लगभग सभी राजमार्ग पर आवागमन ठप है। सरकार ने नेपाल में सभी स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद करने तथा सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है। बाढ़ के कारण मुख्य विद्युत लाइन भी बाधित है। जिस वजह से काठमांडू में पूरे दिन बिजली गुल रही। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। प्रभावित इलाकों में नेपाल पुलिस ने करीब तीन हजार सुरक्षाकर्मियों की बचाव टीम तैनात की है।

Nepal Flood

बिहार के 20 जिलों में अलर्ट

नेपाल में भारी बारिश और दोनों बराजों से रिकॉर्ड पानी के डिस्चार्ज से बिहार के सीमांचल में कोसी-गंडक ने रौद्र रुप धारण कर लिया है। चंपारण से किशनगंज और सुपौल से कटिहार तक बिहार के 20 जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। भारी बारिश के चलते उत्तर बिहार की सभी नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। अगले 72 घंटे तक निगरानी के लिए जनसंसाधन विभाग ने वॉर रूम बनाया है।

गंगा सहित आठ नदियां खतरे के निशान के ऊपर

बिहार में आठ नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। गंगा, गंडक, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, ललबकिया, महानंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान ऊपर बह रहा है। वहीं नेपाल के रौतहट जिले के करवाना और धर्मपुर में बागमती नदी का बांध टूट गया है। इससे पास के दर्जनों गांवों में पानी फैल गया है। कोसी बराज के सभी 56 फाटक खोल दिए गए हैं।

Nepal Flood

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक कोसी बराज का गेट नंबर 19 पूरी तरह से खुला नहीं है। इसलिए पानी सड़क पर फैल गया है। वहीं नेपाल प्रशासन ने भारत-नेपाल सड़क बंद कर दी है। जल संसाधन विभाग ने बिहार के 20 जिलों- गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, वैशाली, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, भागलपुर के प्रशासन को अलर्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है।

read more – Maihar Bus Accident : MP के मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े हाइवा में घुसी तेज़ रफ्तार बस, 9 की मौत, 24 घायल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.