Nepal Bus Accident
नेपाल के तनाहुन जिले में शुक्रवार को हुए सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। वही महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने शुक्रवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी। वहीं, इनमें से 24 भारतीयों के शव भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से महाराष्ट्र लाने की व्यवस्था की जा रही है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यालय ने इस बाबत जानकारी दी है। महाराष्ट्र सीएम कार्यालय ने बताया कि कि इस बारे में एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की। तो वही अमित शाह ने सीएम शिंदे को केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

बता दें कि मध्य नेपाल में 23 अगस्त यानी शुक्रवार को यात्री बस मर्सियांगडी नदी में पलट गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 43 लोग सवार थे, जिनमें से 40 यात्री और तीन चालक, सहचालक और परिचालक थे। बता दें कि नेपाल हादसे में मारे गए मृतक महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले हैं।
बस में सवार सभी यात्री 104 तीर्थयात्रियों के दल का हिस्सा थे। हादसे में मारे गए सभी लोगो के शवों को लेकर विमान आज यानी शनिवार को नासिक पहुंचेगा। जिसके बाद सभी शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, सभी मृतकों के शवों को आबूखैरेनी ग्राम परिषद में रखा गया है, जहां सभी की पहचान की जा रही है।

पीएम मोदी ने प्रकट किया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में हुई सड़क दुर्घटना में कम से कम 27 भारतीय तीर्थयात्रियों सहित लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, नेपाल के तनहुन जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारतीय दूतावास प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

