spot_img
Wednesday, October 15, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

NCP SCP Second Candidate List : महाराष्ट्र चुनाव के लिए NCP शरद गुट की दूसरी लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों के नाम शामिल, देखिये किये कहा से मिला मौका

NCP SCP Second Candidate List

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शरद पवार के गट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 22 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। राज्य की एरंडोल विधानसभा सीट से पार्टी ने सतीश अण्णा पाटील को अपना उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं परांडा विधानसभा सीट से राहुल मोटे को टिकट दिया गया है।

वहीं, गंगापूर से सतीश चव्हाण को शरद पवार गुट ने उम्मीदवार बनाया है। बीड से संदीप क्षीरसागर पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है. नासिक पूर्व से गणेश गीते को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि 25 अक्टूबर को पार्टी ने पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें 45 कैंडीडेट का ऐलान किया गया था। इसके साथ ही पार्टी अब तक 67 कैंडीडेट के नामों की घोषणा कर चुकी है।

read more – Tips For Asthma Patients On Diwali : दिवाली के मौके पर अस्थमा के मरीजों को पटाखों के धुएं से हो सकती है तकलीफ़, स्वास्थ्य का रखे विशेष ध्यान

NCP SCP Second Candidate List

दूसरी लिस्ट में इन उम्मीदवारों के नाम शामिल

1. एरंडोल- सतीश अण्णा पाटील
2. गंगापूर- सतीश चव्हाण
3. शहापूर- पांडुरंग बरोरा
4. परांडा- राहुल मोटे
5. बीड- संदीप क्षीरसागर
6. आर्वी- मयुरा काळे
7. बागलान- दीपिका चव्हाण
8. येवला- माणिकराव शिंदे
9. सिन्नर- उदय सांगळे
10. दिंडोरी- सुनीता चारोस्कर
11. नासिक पूर्व- गणेश गीते
12. उल्हासनगर- ओमी कलानी
13. जुन्नर- सत्यशील शेरकर
14. पिंपरी- सुलक्षणा शीलवंत
15. खडकवासला- सचिन दोडके
16. पर्वती- अश्विनीताई कदम
17. अकोले- अमित भांगरे
18. अहिल्या नगर शहर- अभिषेक कळमकर
19. माळशिरस- उत्तमराव जानकर
20. फलटण- दीपक चव्हाण
21. चंदगड- नंदिनीताई भाबुळकर कुपेकर
22. इचलकरंजी- मदन कारंडे

बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए 20 नवंबर को सभी सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

read more – Raipur Airport : रायपुर एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्‍क में किया गया बड़ा बदलाव, डबल किया गया शुल्क, 28 अक्टूबर से होंगे लागू……..

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.