AB News

Naxalites killed deputy sarpanch : सुकमा में नक्सलियों ने उप सरपंच मुचाकी रामा की गला घोंटकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

Naxalites killed deputy sarpanch

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तारलागुड़ा के आश्रित ग्राम बैनपल्ली में उप सरपंच मुचाकी रामा की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे माओवादी ग्रामीण वेशभूषा में उनके घर पहुंचे और उन्हें जबरन उठाकर जंगल की ओर ले गए। वहां रस्सी से गला घोंटकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

READ MORE – MP Board Result 2025 : एमपी बोर्ड का रिज़ल्ट जारी, बेटियों ने लहराया परचम, प्रज्ञा और प्रियल बनीं टॉपर, सरकारी स्कूलों ने मारी बाजी!

बता दें कि मुचाकी रामा हाल ही में निर्विरोध उप सरपंच चुने गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

वहीं इस हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे नक्सलियों की “कायराना करतूत” करार दिया। उन्होंने कहा कि नक्सली अब लगातार आम जनता को निशाना बना रहे हैं, लेकिन जल्द ही यह द्वंद समाप्त होगा और क्षेत्र में शांति बहाल होगी।

बताया जा रहा है कि बीजापुर में पिछले 13 दिनों से चल रहे नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में वे अब जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रहे हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि नक्सलियों का प्रभाव धीरे-धीरे घट रहा है और कई नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

READ MORE – Nainital Rape Case : “मुल्लों को काटो” की गूंज, दुकानों में तोड़फोड़, मस्जिद पर हमला, नैनीताल की आग – उस्मान बहाना था या सब पहले से तय था?

 

Exit mobile version