NAXALITES IN DHAMTARI : धमतरी में बड़ी कामयाबी, सर्चिंग अभियान में पुलिस को मिला नक्सलियों का डंप, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

NAXALITES IN DHAMTARI : धमतरी में बड़ी कामयाबी, सर्चिंग अभियान में पुलिस को मिला नक्सलियों का डंप, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

NAXALITES IN DHAMTARI

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम चमेदा के जंगल में जिला पुलिस बल और डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाया गया बड़ा डंप बरामद किया है।

इस डंप से 10 प्रेशर कुकर बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल बम बनाने में किया जाता है। इसके अलावा भारी मात्रा में राशन और अन्य जरूरी सामान भी मिला है। इस ऑपरेशन की पुष्टि एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने की है।

NAXALITES IN DHAMTARI

एएसपी पांडेय ने बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद जवानों ने जंगल में घुसकर कई घंटों तक सर्चिंग की। इस दौरान उन्हें यह खतरनाक सामग्री मिली। आशंका है कि नक्सली किसी बड़ी हिंसक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने उनकी योजना को विफल कर दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले 27 अप्रैल को भी ओडिशा और धमतरी की सीमा पर पुलिस को नौ प्रकार के बम मिले थे, जिन्हें सफलतापूर्वक डिफ्यूज किया गया था।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह डंप नक्सलियों की किस यूनिट से जुड़ा है और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हो सकते हैं। यह कार्रवाई न सिर्फ सुरक्षा बलों की मुस्तैदी का प्रमाण है, बल्कि जंगलों में छिपे बड़े खतरे को समय रहते टाल देने में भी सफल रही है। छत्तीसगढ़ में लगातार चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

read more – CRPF Dog killed in bee attack : CRPF के शहीद डॉग ‘रोलो’ को मिला मरणोपरांत DG कमेंडेशन डिस्क, मधुमक्खियों के हमले में गई थी जान, IED डिटेक्शन में निभाई थी अहम भूमिका

राज्य खबर