spot_img
Thursday, October 16, 2025

Big Blow to Naxalism : 170 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण…अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर घोषित हुए नक्सलमुक्त

बीजापुर, 16 अक्टूबर। Big Blow to Naxalism : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य के बीजापुर जिले में माओवादी...

Latest Posts

Naxal Encounter : नक्सल क्षेत्र सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Naxal Encounter

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभाव क्षेत्र सुकमा में शनिवार को जवानो और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक जगरगुंडा थाना क्षेत्र में जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर शुक्रवार रात डीआरजी के दल को रवाना किया गया।

जब गश्ती दल शनिवार सुबह तुमार गट्टा और सिंगावरम गांव के जंगल में पहुंचा, तो नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Naxal Encounter

वही जवानों ने नक्सली शव के साथ मौके से एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट और नक्सल सामग्री बरामद किए। मुठभेड़ की पुष्टि सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने की है। फ़िलहाल मारे गए मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है।

आपको बता दें कि बीते दिनों माओदियों ने जवानों को चकमा दिया और जवानों को बड़ा नुकसान पहुंचाने में सफल हो गए। दरअसल, बस्तर के अंधुरनी इलाके में लगातार जवानों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान में जवानों को कई बड़ी सफलता अब तक मिल चुकी है। इसी के साथ ​बीजापुर के इलाके में भी मुठभेड़ जारी है।

read more – BULLDOZER ACTION IN BILASPUR : अवैध अतिक्रमण पर बिलासपुर नगर निगम की कार्यवाही, 17 मकानों पर चला बुलडोजर

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.