Naxal Encounter
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभाव क्षेत्र सुकमा में शनिवार को जवानो और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक जगरगुंडा थाना क्षेत्र में जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर शुक्रवार रात डीआरजी के दल को रवाना किया गया।
जब गश्ती दल शनिवार सुबह तुमार गट्टा और सिंगावरम गांव के जंगल में पहुंचा, तो नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
Naxal Encounter
वही जवानों ने नक्सली शव के साथ मौके से एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट और नक्सल सामग्री बरामद किए। मुठभेड़ की पुष्टि सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने की है। फ़िलहाल मारे गए मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है।
आपको बता दें कि बीते दिनों माओदियों ने जवानों को चकमा दिया और जवानों को बड़ा नुकसान पहुंचाने में सफल हो गए। दरअसल, बस्तर के अंधुरनी इलाके में लगातार जवानों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान में जवानों को कई बड़ी सफलता अब तक मिल चुकी है। इसी के साथ बीजापुर के इलाके में भी मुठभेड़ जारी है।
read more – BULLDOZER ACTION IN BILASPUR : अवैध अतिक्रमण पर बिलासपुर नगर निगम की कार्यवाही, 17 मकानों पर चला बुलडोजर