Naxal Encounte
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले मंगलवार को गश्त के लिए निकले सुरक्षाकर्मियों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 4 नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार यह मुठभेड़ जांगला पुलिस थाना क्षेत्र के जंगल में हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अलग-अलग दलों को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावी इलाके के जंगलों में गश्त देने के लिए निकले थे, इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। फिलहाल अभी तक किसी जवानों के घायल होने की कोई जानकारी समाने नहीं आई है।
Naxal Encounte
जब डीआरजी का दल तुंगाली गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी करवाई की। कुछ देर बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। मुठभेड़ वाली जगह से अब तक 4 नक्सलियों के शव बरामद किये जा चुके हैं। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इलाके में खोजबीन जारी है।
गौरतलब है कि, नक्सल उन्मूलन अभियान में बस्तर पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर बौखलाए नक्सली लगातार हमला कर रहे है। दो दिन पहले कांकेर में नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाना चाहा था वहीं इससे पहले एक और नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा में भी जवानों पर हमला किया था।